दहेज में तय रकम से परे अचानक वर पक्ष ने मांगे 2 लाख रुपए और, मिन्नतों पर भी न माने तो वधू पक्ष ने लिखाई FIR

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2021 4:08 PM

विज्ञापन

शिकोहाबाद में वर पक्ष ने वधू पक्ष से शादी से पहले दो लाख रुपए की अतिरिक्त की मांग कर दी जिसके बाद वधू के पिता ने पैसे देने में असमर्थता जताई लेकिनवहीं वर के पिता ने शादी तोड़ने की धमकी तक दे डाली।

विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद में दहेज न मिलने पर वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद तो वधू पक्ष में हड़कंप मच गया. शिकोहाबाद क्षेत्र में 19 दिसंबर को बरेली से बारात आनी थी लेकिन वर पक्ष दो लाख रुपये अतिरिक्त की मांग कर रहा था. वधू पक्ष की ओर से जब यह रुपए नहीं दिए गए, तो वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया गया. काफी समझाने के बाद भी जब वर पक्ष नहीं माना तो वधू पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकोहाबाद की गिहार कॉलोनी के रहने वाले महावीर ने अपनी बेटी का विवाह योगेंद्र निवासी भोजीपुरा कंचन, बरेली के साथ तय किया था. विवाह तय होने के 6 महीने बाद वधू पक्ष ने लग्न भी पक्का कर दिया. लगन तक कोई भी विवाद नहीं था लेकिन लग्न के एक-दो दिन बाद गुरुवार शाम को वर पक्ष ने वधु के पिता से अतिरिक्त 2 लाख रूपये की मांग कर दी. जिसके बाद वधु के पिता सकते में आ गए. पहले से ही वधु के पिता ने काफी पैसा तैयारियों में खर्च कर दिया था. अब वर पक्ष की तरफ से अतिरिक्त पैसे की मांग पूरा करने में वह असमर्थ हैं.

वधु के पिता महावीर ने वर पक्ष से इस बारे में बात की और उन्हें समझाया कि वह इतने पैसे देने में असमर्थ हैं. लेकिन वर के पिता ने उनकी एक न सुनी और शादी टालने की धमकी दे डाली. वधू के पिता द्वारा कई बार वर पक्ष को समझाने की कोशिश जब नाकाम हो गई, तो उन्होंने इस बात की शिकायत संबंधित थाने में की. और वर पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Also Read: Agra News: शहीद पृथ्वी सिंह चौहान का आज होगा अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola