Cheapest Recharge: नंबर चालू रखने के लिए Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान्स कौन हैं? डालें एक नजर

Jio Airtel and Vi best cheapest prepaid plans to keep your phone number active - अगर आप भी Airtel, Jio और Vi के यूजर हैं और सस्ते में अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाये हैं इन टेलीकॉम कंपनियों के सस्ते रीचार्ज प्लान्स की लिस्ट-
Jio, Airtel, Vi – Cheapest Recharge : आपने अपने फाेन में अगर दो सिम लगा रखे हैं, और दोनों नंबर्स एक्टिव हैं और आप उन्हें एक्टिव ही रखना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं उसे सस्ते में एक्टिव रखने का तरीका. आज कल लगभग सभी मोबाइल फोन डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आ रहे हैं. यह अलग बात है कि ज्यादातर लोग किसी एक नंबर को ही प्राइमरी नंबर की तरह इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में अक्सर लोग दूसरे नंबर पर महंगा रीचार्ज नहीं कराते और उसे सिर्फ एक्टिव रखने के लिए रीचार्ज कराते हैं. अगर आप भी Airtel, Jio और Vi के यूजर हैं और सस्ते में अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाये हैं-
Vi का सबसे सस्ता रीचार्ज
वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई (Vi) का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान 98 रुपये का है. इस रीचार्ज प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है और यह 200MB डेटा ऑफर करता है. इस प्लान में कोई SMS बेनिफिट नहीं मिलता है, लेकिन सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है. इस प्लान के साथ कोई अतिरिक्त ऐप बेनिफिट नहीं मिलता है.
Also Read: JIO का New Year Gift : हर रोज 2.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग FREE… एक-दो दिन नहीं, हफ्तों तक
Airtel का सबसे सस्ता रीचार्ज
एयरटेल का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 155 रुपये का आता है और यह 25 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इस पूरी वैलिडिटी के दौरान एयरटेल यूजर को कुल 1GB डेटा मिलता है. सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS भी इस प्लान में मिलते हैं. इसके अलावा, यह प्लान फ्री हेलोट्यून्स और Wynk Music का ऐक्सेस ऑफर करता है.
JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज
रिलायंस जियो की ओर से सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है और यह 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में 1GB डेली डेटा मिलता है और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है. इस प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं. यह प्लान अपने साथ जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema और JioCloud) का फ्री ऐक्सेस भी लेकर आता है.
Also Read: 1 साल की वैलिडिटी के साथ ये हैं Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










