Bengal Chunav 2021 : अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय बाहरी, बूथ पर कर सकते हैं घुसपैठ- टीएमसी नेता मदन मित्रा का विवादित बयान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Feb 2021 9:47 AM
Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 : बंगाल चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है. अब ममता सरकार में पीर्व मंत्री मदन मित्रा ने बीजेपी नेता अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. मित्रा ने कहा कि ये लोग बाहरी नेता हैं और बंगाल में बूथ पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं.
Bengal Chunav 2021 : बंगाल चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है. अब ममता सरकार में पीर्व मंत्री मदन मित्रा ने बीजेपी नेता अमित शाह और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ बड़ा बयान दिया है. मित्रा ने कहा कि ये लोग बाहरी नेता हैं और बंगाल में बूथ पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं.
तृणमूल कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने फिर राजनीतिक विरोधियों को ‘बाहरी’ कह कर कोसा. उत्तर 24 परगना के हाबरा टाउन तृणमूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मित्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बूथ दखल के लिए बाहरी (बहिरागत) घुस रहे हैं. बॉर्डर से क्रिमिनल आ रहे हैं. ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जायेगा.
मदन मित्रा के मुताबिक भवानीपुर में उन्होंने कई ऐसे बाहरी तत्वों को देखा है. इस बाबत पूछने पर उन्होंने स्थानीय क्लब के लड़कों से मिली जानकारी का हवाला दिया. श्री मित्रा के अनुसार जरूरी हुआ तो बाहरी तत्वों को चुनाव से पहले ही सबक सिखायेंगे. इसके लिए वह कमरहट्टी में डंडा मिछिल यानी लाठी रैली निकालेंगे.
मदन मित्रा के तल्ख बयान पर बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी. श्री सिंह ने कहा कि उनके जैसे नेता तृणमूल कांग्रेस का दुर्भाग्य हैं. इससे उनकी मानसिकता पता चलती है. वे लोग बांग्लादेश से अराजक तत्वों को बुला कर बूथ दखल करवाते हैं और भाजपा के लोगों को बाहरी बोलते हैं. श्री सिंह का दावा है कि बीजपुर से लेकर बरानगर तक एक भी सीट तृणमूल नहीं जीतेगी.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










