Live Updates

Bengal Chunav 2021 LIVE Update : बंगाल चुनाव से पहले ममता का छात्रों को तोहफा, IAS-IPS की तैयारी करने वालों को मिलेगा रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 LIVE Update : बंगाल चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने छात्रों को बड़ा सौगात दी है. सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि बंगाल में आईएस और आईपीएस की तैयारी करने वालों को फ्री में खाने और रहने की व्यलस्थआ सरकार करेगी. ममता बनर्जी आज एक उद्घाटन के दौरान ये बातें कही. ममता सरकार इससे पहले कर्मचारी और कोलकाता वालों के लिए भी कई घोषणाएं कर चुकी है. बंगाल चुनाव से जुडे़ हर अपडेट के लिए हमारे पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

सीएम ममता का एलान

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने अब छात्रों को बड़ा तोहभा दिया है. ममता ने यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को मुफ्त में रहने खाने की व्यवस्था देने की बात कही है. इस योजना का लाभ आईएएस और आईपीएस की तैयारी करने वाले छात्र उठा सकते हैं.

कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने कहा

कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने कहा, हम इस घटना से दुखी हैं. छात्रों और युवाओं ने सरकार के पास लोगों की मांगों के निवारण की मांग की थी. लेकिन पुलिस ने बड़ी बेरहमी से मैदुल को मारा. मैदुल पुलिस प्रताड़ना का शिकार था. इस पर वह मुख्यमंत्री से सवाल उठा रहे हैं कि ममता बनर्जी क्या कहेंगी? क्योंकि उन्होंने जन आंदोलन भी किया है. खुद को आंदोलन के मार्फत जननेता बनने का वह दावा करती है. ऐसे में विरोध की भाषा को इस तरह चुप नहीं कराया जा सकता है

सांसद काकोली घोष ने कहा..

बंगाल चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत पर तृणमूल ने मोदी सरकार को घेरा है. टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कहा केंद्र सरकार पेट्रोल की कीमत में 17 गुना बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन पीएम को इसकी जानकारी नहीं है. वे इसके बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं.

जनता कार्ड खेलेगी तृणमूल : पार्थ

राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ‘राम कार्ड’ खेल रही है. तृणमूल ‘जनता कार्ड’ ही खेलेगी, क्योंकि राज्य में केवल ‘जनता और ममता कार्ड’ ही है. यह दावा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने किया है. रविवार को तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर बंगाल और यहां के लोगों को केंद्रीय सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका जवाब राज्यवासी इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव में देंगे. सम्मेलन के दौरान भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार राय व भाजपा एससी मोर्चा के सदस्य सुब्रत राय अपनी पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए.

राजीब बनर्जी ने बोला बीजेपी पर हमला

बीजेपी नेता राजीब बनर्जी ने कहा कि सत्ता के मोह में बंधी तृणमूल अब हर तरह के उपाय कर सत्ता में बने रहना चाहती है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस विकास की बात नहीं करना चाहती, वह केवल हिंसा के बूते चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खेला वाले बयान पर बनर्जी ने कहा मुझे समझ में नहीं आता कि क्या बंगाल की यह संस्कृति है. तृणमूल बंगाल की संस्कृति को अपने अनुसार परिभाषित करना चाहती है.

सड़कों पर उतरी सीपीएम

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के एलान से पहले राज्य में सियासी सरगर्मी तेज होते जा रही है. बीते दिनों राज्य सचिवालय (Nabanna) के घेराव करने के दौरान एक सीपीएम (cpim) कार्यकर्ता घायल हो गए थे, जिसकी आज मोत हो गई है. कार्यकर्ता की मौत के बाद सीपीएम सड़कों पर आ गई है और पार्टी के नेता लगातार पुलिसिया दमन का विरोध कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola