West Bengal : आधार से जुड़े एइपीएस फ्रॉड से लोगों को ठगनेवाले गिरोह के दो शातिर सदस्य गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दोनों को उत्तर दिनाजपुर से दबोचा.कोलकाता पुलिस के विभिन्न थानों में दर्ज शिकायत में से छह मामलों में जुड़े थे दोनों आरोपी. इस गिरोह के हाथों ठगी का शिकार होकर लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में पीड़ित ने दर्ज करायी थी शिकायत.
कोलकाता,विकास कुमार गुप्ता : आधार से जुड़े आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एइपीएस) फ्राॅड से जुड़े मामले में शामिल होने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मुख्तार आलम (23) और रौशन अली (22) बताये गये हैं. दोनों को गिरफ्तार कर कोलकाता लाया गया है. इनसे पूछताछ के बाद पता चला कि कोलकाता के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में से छह मामलों को इसी गिरोह ने अंजाम दिया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तुषार कांति मुखर्जी (46) नामक व्यक्ति ने गत 28 अगस्त को शेक्सपीयर सरणी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस को उन्होंने शिकायत में बताया कि एइपीएस फ्रॉड के जरिये उनके बैंक अकाउंट से शातिर बदमाशों ने 28 हजार 900 रुपये निकाल लिये. पुलिस इस मामले की जांच कर इससे जुड़े आरोपियों से पूछताछ करें. लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की टीम ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच की तो पता चला कि इससे जुड़े आरोपी उत्तर दिनाजपुर से जुड़े हैं. इसके बाद पुलिस की एक टीम उत्तर दिनाजपुर में गयी और ईस्लामपुर के दो अलग इलाकों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: West Bengal : दुर्गापूजा की लड़ाई में ममता बनाम राज्यपाल, बोस ने की ‘दुर्गाभारत’ सम्मान की घोषणा
पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अबतक कोलकाता पुलिस के विभिन्न थानाक्षेत्र में दर्ज शिकायतों में से छह वारदातों को उन्होंने अंजाम दिया था. पुलिस का कहना है कि उनके साथ इस गिरोह में और कौन शामिल हैं, इसका पता लगाने के साथ ठगी की राशि को आरोपियों से जब्त करने के लिए भी पुलिस पूरी कोशिश कर रहे हैं. गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है.
Also Read: ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी ने खोला व्हाट्सएप चैनल, अधिक लोगों से जनसंपर्क करने के लिये अनूठी पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




