West Bengal :तृणमूल ने केंद्र पर 18,000 करोड़ रोकने का लगाया आरोप, केंद्रीय मंत्री ने किया धन दुरुपयोग का दावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा, तृणमूल कांग्रेस गरीबों का पैसा लूटते हैं और इन पर जांच होनी चाहिए. इनके आधे दर्जन मंत्री जेल में हैं. इनके शिक्षा मंत्री जेल में हैं. ये अपने नेताओं के जेल में जाने के डर से सदन का समय खराब करते हैं.
पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय (Sudeep Bandopadhyay) ने सोमवार को केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल का मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का बकाया धन रोकने का आरोप लगाते हुए इसे तुरंत जारी करने की मांग की, जिस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में ‘गरीबों का पैसा लूटा’ जा रहा है. बंदोपाध्याय ने लोकसभा में शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि केंद्र द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के लिए आवंटित धन रोक लिया गया है.
उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले दो साल से पश्चिम बंगाल के बकाया 18,000 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है. तृणमूल कांग्रेस सांसद ने यह दावा भी किया कि जब राज्य के कुछ सांसद और मंत्री इस बाबत केंद्रीय मंत्री से मिलकर मांग करने के लिए दिल्ली पहुंचे तो उन्हें दो घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उनसे मुलाकात नहीं की गई. उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल को बिना देरी के यह धन दिया जाना चाहिए. हम प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं.इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद का यह दावा तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है.
Also Read: WB News : ममता बनर्जी के प्रवेश करते ही सदन छोड़ देंगे भाजपा के विधायक
उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला राज्य के गरीबों का पैसा लेकर उसका दुरुपयोग करती है. प्रधान ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री पोषण योजना में 4,000 करोड़ के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी है और सच सामने आ जाएगा. उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस गरीबों का पैसा लूटते हैं और इन पर जांच होनी चाहिए.इनके आधे दर्जन मंत्री जेल में हैं. इनके शिक्षा मंत्री जेल में हैं. ये अपने नेताओं के जेल में जाने के डर से सदन का समय खराब करते हैं.
Also Read: WB News : 14 को नबान्न में बैठक, शुभेंदु अधिकारी को ममता सरकार ने किया आमंत्रित
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




