ePaper

कोरोना महामारी पर काबू पाने को लेकर पुरुलिया के चार अनुमंडल में अस्पताल बनाने की मांग

Updated at : 24 Apr 2021 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना महामारी पर काबू पाने को लेकर पुरुलिया के चार अनुमंडल में अस्पताल बनाने की मांग

Bengal News In Hindi: भाजपा के महासचिव विवेक रंगा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इन मांगों को लेकर जिला शासक कार्यालय पहुंचे एवं अपनी मांगों का सूची पत्र उन्हें सौंपा. इस विषय में श्री रंगा ने बताया कि जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है. अब तक हजारों की तादाद में लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. इस महामारी को जल्द से जल्द रोकने के लिए भाजपा ने जिला शासक को कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है, इसके लिए सबसे पहले उन्हें सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाना होगा.

विज्ञापन

पुरुलिया: कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए जल्द से जल्द पुरुलिया जिले के चार अनुमंडलों में कोविड अस्पताल बनाने की मांग को लेकर जिला शासक को भाजपा प्रतिनिधिदल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया. भाजपा के महासचिव विवेक रंगा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इन मांगों को लेकर जिला शासक कार्यालय पहुंचे एवं अपनी मांगों का सूची पत्र उन्हें सौंपा. इस विषय में श्री रंगा ने बताया कि जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है. अब तक हजारों की तादाद में लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं.

Also Read: नैहाटी में BJP वर्कर्स के घरों पर बमबाजी, नाराज लोगों का थाने के सामने प्रदर्शन, ममता पर लगाए डराने के आरोप

इस महामारी को जल्द से जल्द रोकने के लिए भाजपा ने जिला शासक को कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है, इसके लिए सबसे पहले उन्हें सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाना होगा. इस कारण हमलोगों ने जिला शासक से मांग की है कि पुरुलिया जिले के चार अनुमंडल पुरुलिया, रघुनाथपुर, झालदा एवं मान बाजार में कोविड अस्पताल बनाए जाएं, ताकि कोरोना मरीजों का सफल इलाज हो सके. टेस्टिंग बढ़ाने की मांग भी की गयी है. जिले के हाथुआरा मेडिकल कॉलेज में इन दिनों 90 बेड के कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है.

उन्होंने बेड की संख्या बढ़ाने की मांग उठायी. उन्होंने कहा कि कई अस्पताल में मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है, इससे भी जिला शासक को अवगत कराया गया है. भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने भी इस विषय में जिला शासक से अनुरोध किया है कि जिला के सभी अनुमंडल में कोविड-अस्पताल आरंभ किया जाए एवं मेडिकल कॉलेज में 90 बेड से बढ़ाकर 200 बेड का कोविड-अस्पताल आरंभ किया जाए.

Also Read: बोलपुर से ममता बनर्जी की हुंकार, अनुब्रत को इस बार किया गया नजरबंद, तो जाऊंगी कोर्ट

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola