ePaper

Bengal Election 2021: भाटपाड़ा में BJP कार्यकर्ता की दुकान जलाने की कोशिश, TMC पर लगा आरोप

Updated at : 10 Apr 2021 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: भाटपाड़ा में BJP कार्यकर्ता की दुकान जलाने की कोशिश, TMC पर लगा आरोप

Bengal News In Hindi: भाटपाड़ा इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की दुकान में आग लगाने की कोशिश का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगाया गया है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार किया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी.

विज्ञापन

कोलकाता: विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा कमने का नाम नहीं ले रही. उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की दुकान में आग लगाने की कोशिश का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगाया गया है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार किया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी.

भाजपा कार्यकर्ता दीपंकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि कुछ समय के लिए दुकान छोड़ कर बाहर गया था. वापस आने पर देखा कि सीमेंट के खाली बैग को किरासन तेल में भीगा कर दुकान के सटर के बाहर आग लगा दी गयी है. आस पास के लोगों की मदद से आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया. आरोप है कि लोकसभा चुनाव के समय तृणमूल समर्थकों ने उनके घर में तोड़फोड़ की थी.

जगदल विधानसभा केंद्र के भाजपा उम्मीदवार अरिंदम भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव को देखते हुए इलाके को अशांत करने की कोशिश की जा रही है. तृणमूल समर्थित अपराधी लोगों को हथियार का भय दिखा कर धमका रहे हैं. इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: बीरभूम के सरकारी भवन में 50 जिंदा बम मिलने से हड़कंप, तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

वहीं इधर, उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट सब डिवीजन अंतर्गत हासनाबाद थाना क्षेत्र के टाकी के पांच नंबर वार्ड के दक्षिणराठी पाड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर एक भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की गयी और उसके रुपये व मोबाइल छिनताई ली गयी. घटना को लेकर पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कार्यकर्ता का नाम अभिजीत पात्र बताया गया है.

वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने घेरकर मोबाइल व रुपये छीन लिये और जमकर पिटाई की. आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वहीं तृणमूल ने भाजपा के आरोप को खारिज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 LIVE updates: हुगली के चंडीतला में समर्थकों के साथ उत्पात मचा रहे माकपा नेता मोहम्मद सलीम

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola