ePaper

Bengal chunav 2021: चुंचुड़ा में ममता बनर्जी का लाॅकेट पर हमला, कहा- लाॅकेट तो सारधा चिटफंड के गले की 'लाॅकेट' हैं

Updated at : 05 Apr 2021 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal chunav 2021: चुंचुड़ा में ममता बनर्जी का लाॅकेट पर हमला, कहा- लाॅकेट तो सारधा चिटफंड के गले की 'लाॅकेट' हैं

west bengal election 2021 cm mamata Banerjee attack on the locket chatterjee in Chinshura : बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार हैट्रिक लगाने के लिए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस बार टीएमसी का मुकाबला सीधे बीजेपी से हैं. आज हुगली के चुंचुड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी की सांसद और चुंचुड़ा से कैंडिडेट लाॅकेट चटर्जी पर हमला बोला. ममता बनर्जी ने लाॅकेट चटर्जी को सारधा चिटफंड के गले की लाॅकेट बताया

विज्ञापन

Bengal chunav 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार हैट्रिक लगाने के लिए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस बार टीएमसी का मुकाबला सीधे बीजेपी से हैं. आज हुगली के चुंचुड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी की सांसद और चुंचुड़ा से कैंडिडेट लाॅकेट चटर्जी पर हमला बोला. ममता बनर्जी ने लाॅकेट चटर्जी को सारधा चिटफंड के गले की लाॅकेट बताया.बता दें कि लाॅकेट चटर्जी भी एक के बाद एक ममता बनर्जी पर हमला बोल रही है.

लाॅकेट ने पहले निमता में 85 वर्षीया शोभा मजूमदार की मौत पर ममता बनर्जी पर निशाना साधा था. कहा था, ममता बनर्जी एक महिला मुख्यमंत्री है लेकिन बंगाल में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के दीदी ओ दीदी पर टीएमसी के सवाल उठाने पर भी लाॅकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है. इस बार ममता बनर्जी ने चुंचुड़ा में लाॅकेट चटर्जी पर हमला बोला.

Also Read: Bengal Election 2021: ममता ने नाम लिये बगैर ‘पीरजादा’ पर साधा निशाना,कहा- फुरफुरा शरीफ से निकला है एक गद्दार

ममता बनर्जी ने कहा अब मैं लाॅकेट के बारे में क्या कहूं, वो तो सारधा चिटफंड के गले की लाॅकेट है. लाॅकेट बनकर हर जगह घूमती है. मुझे सब पता है. इनके खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता है. हालांकि उन्होंने बाद में यह भी कहा सारधा नहीं रोजवैली. ममता बनर्जी ने कहा, हमारी पार्टी को सारधा, नारदा की पार्टी बोली जाती है. बीजेपी तो सारधा, नारदा से भी छोटे गोदी के बच्चे हैं. ममता ने चुटीले अंदाज में कहा, बीजेपी तो मासूम बच्चे हैं, उन्हें तो कुछ समझ मे नहीं आता है.

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने टाॅलीगंज से बीजेपी कैंडिडेट और सांसद बाबुल सुप्रियो पर भी निशाना साधते हुए कहा, बाबुल सुप्रियो ने एक बार सारधा को रोजवैली का पहला रोज कहा था.उन्होंने कहा, इनके खिलाफ किसी के मामले करने की हिम्मत नहीं है. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने सांसदों को विधायक की लड़ाई लड़ने पर भी लाॅकेट और बाबुल सुप्रियो पर कटाक्ष किया.

Also Read: विधानसभा चुनाव 2021 LIVE Updates: टॉलीगंज में बीजे‍पी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो शुरू, भांगड़ में सीएम ममता ने पीएम मोदी और शाह पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने कहा, अभी ये सांसद (बाबुल सुप्रियो और लाॅकेट चटर्जी) होकर विधायक के पद के लिए चुनाव में उतरे हैं. इसके बाद हो सकता है काउंसिलर चुनाव में भी खड़े हो जाये. फिर ग्राम पंचायत, स्कूल वोट और खेल के मैदान में भी हाेने वाले चुनाव में खड़े हो जायेंगे. ममता बनर्जी ने जनसभा से कहा, अब इनसे पूछा जाये कि और कहां- कहां से चुनाव में खड़े होने की इनकी योजना है. ये लोग ही एमपी, एमएलए और ग्राम सभा सब बन जायेंगे.

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola