ePaper

Bengal Election 2021: ममता ने नाम लिये बगैर 'पीरजादा' पर साधा निशाना,कहा- फुरफुरा शरीफ से निकला है एक गद्दार

Updated at : 05 Apr 2021 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: ममता ने नाम लिये बगैर 'पीरजादा' पर साधा निशाना,कहा- फुरफुरा शरीफ से निकला है एक गद्दार

west bengal election 2021 cm mamata Banerjee said a traitor has come out from Furfura Sharif : बंगाल चुनाव में इस बार टीएमसी के लिए आइएसएफ यानी इंडियन सेक्युलर फ्रंट और असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम गले की हड्डी बन गयी है. आइएसएफ के चीफ अब्बास सिद्दीकी 'पीरजादा' ने इस बार कांग्रेस और लेफ्ट से गठजोड़ किया है. आइएसएफ के मैदान में उतरने से टीएमसी के मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की आशंका बढ़ गयी है. इस बाबत ममता बनर्जी ने आज चंडीतल्ला में नाम लिये बगैर अब्बास सिद्दीकी 'पीरजादा' पर हमला बोला.

विज्ञापन

Bengal Election 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है. कल तीसरे चरण की वोटिंग होने वाली है. बंगाल चुनाव में इस बार टीएमसी के लिए आइएसएफ यानी इंडियन सेक्युलर फ्रंट और असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम गले की हड्डी बन गयी है. आइएसएफ के चीफ अब्बास सिद्दीकी ‘पीरजादा’ ने इस बार कांग्रेस और लेफ्ट से गठजोड़ किया है. आइएसएफ के मैदान में उतरने से टीएमसी के मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की आशंका बढ़ गयी है. इस बाबत ममता बनर्जी ने आज चंडीतल्ला में नाम लिये बगैर अब्बास सिद्दीकी ‘पीरजादा’ पर हमला बोला.

ममता बनर्जी ने कहा, फुरफुरा शरीफ से एक गद्दार निकला है.जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा बंगाल से दो गद्दार बीजेपी को जीत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. मगर मेरे रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता है. ममता बनर्जी ने पीरजादा पर निशाना साधते हुए कहा, एक युवक मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी करने की कोशिश कर रहा हैं. लेफ्ट के साथ गठजोड़ कर चुनावी मैदान में उतरा है.

Also Read: Bengal Election 2021 : ‘गुजरात नहीं कर सकता बंगाल पर शासन, 2024 में दिल्ली की गद्दी से नरेंद्र मोदी होंगे बेदखल’-ममता का बीजेपी पर प्रहार

ममता बनर्जी ने चुनावी सभा से सर्वधर्म विश्वास का नारा लगाया और कहा धर्म चाहे कोई भी हो, वोट उत्सव सभी का है. अब्बास सिद्दीकी पीरजादा का नाम लिये बगैर ममता बनर्जी ने कहा, गद्दार, मीरजाफर बीजेपी से रुपये लेकर गद्दारी कर रहे हैं.फुरफुरा शरीफ से भी एक गद्दार निकला है. बता दें कि पीरजादा को लेकर ममता बनर्जी काफी क्षुब्ध है. मुस्लिम वोट कटवा में पीरजादा शामिल हो चुके हैं. पीरजादा पर ममता बनर्जी ने आज जमकर भड़ास निकाला.

वहीं जनसभा से ममता बनर्जी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा मैं जात-पात का भेदभाव नहीं करती हूं. मेरे रहने पर सब कुछ चलेगा और नहीं रहने पर सब बंद हो जायेगा. यानी बीजेपी की सरकार बनने पर सभी सुविधाएं बंद हो जायेगी. उन्होंने जनता से अपील की, कैंडिडेट कौन है इसकी चिंता ना करें, सिर्फ ममता बनर्जी को देखकर वोट दें. मालूम हो कि कल तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर चुनाव प्रचार बंद होने के बाद अब चौथे चरणों की वोटिंग के लिए टीएमसी और बीजेपी चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं. आज ममता बनर्जी की हुगली और भांगड़ में 4 जनसभाएं हैं.

Also Read: बंगाल में चुनाव के बीच ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका, बीरभूम जिला के उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola