ePaper

Bengal Election 2021 : 'गुजरात नहीं कर सकता बंगाल पर शासन, 2024 में दिल्ली की गद्दी से नरेंद्र मोदी होंगे बेदखल'-ममता का बीजेपी पर प्रहार

Updated at : 05 Apr 2021 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021 : 'गुजरात नहीं कर सकता बंगाल पर शासन, 2024 में दिल्ली की गद्दी से नरेंद्र मोदी होंगे बेदखल'-ममता का बीजेपी पर प्रहार

bengal election 2021 news : ममता बनर्जी ने हुगली के चुंचुड़ा में एक रैल के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है. ममता ने कहा कि बंगाल में बंगाल के खिलाफ काम करने वालों को बाहर खदेड़ देंगे. ममता ने इसी के साथ दावा किया कि 2024 में दिल्ली की सत्ता से बीजेपी को हटाया जाएगा.

विज्ञापन

Bengal Election 2021 : ममता बनर्जी ने हुगली के चुंचुड़ा में एक रैल के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है. ममता ने कहा कि बंगाल में बंगाल के खिलाफ काम करने वालों को बाहर खदेड़ देंगे. ममता ने इसी के साथ दावा किया कि 2024 में दिल्ली की सत्ता से बीजेपी को हटाया जाएगा.

जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी कए लोग मेरा एक पांव तोड़ दिया, लेकिन मैं एक पांव से ही बंगाल जीत लूंगी. बीजेपी वालों को मैं बताना चाहती हूं कि आने वाले दिनों में मेर दोनों पैर ठीक हो जाएगा और मैं उन्हें दिल्ली की सत्ता से बेदखल कर दूंगी.

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना का कहर राज्य में जारी है. ऐसे समय में चुनाव आयोग दो से तीन फेज में वोटिंग कराना था, लेकिन बीजेपी के नेताओं ने ऐसा नहीं होने दिया और राज्य में कोरोना का केस फिर से बढ़ने लगा है.

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की साजिश नाकाम हो जाएगी. ममता ने कहा कि एक पांव से मैं बंगाल जय कर लूंगी और दो पांव से बीजेपी को दिल्ली की गद्दा से हटा दूंगी. उन्होंने आगे कहा कि दो गुजराती यहां पर आकर सत्ता हथियाना चाहते हैं, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे.

टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने चुंचुड़ा में कहा कि बीजेपी चोरों की पार्टी है और बंगाल में दंगा कराना चाहती है. उन्होंने आगे कहा कि मैं जब तक रहूंगी तब तक बंगाल में दंगा नहीं होने दूंगी. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि मैं रॉयल बंगाल टाइगर हूं, बिना लड़े एक इंच जमीन नहीं छोड़ूंगी.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : चुनाव के बीच इन सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC को समर्थन दे सकती है Congress, अधीर रंजन चौधरी ने रखी ये शर्त

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola