ePaper

Bengal Chunav 2021 : चुनाव के बीच इन सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC को समर्थन दे सकती है Congress, अधीर रंजन चौधरी ने रखी ये शर्त

Updated at : 05 Apr 2021 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : चुनाव के बीच इन सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी TMC को समर्थन दे सकती है Congress, अधीर रंजन चौधरी ने रखी ये शर्त

Bengal Chunav 2021 Latest News : पश्चिम बंगाल में मतदान के लिए तीसरे चरण का चुनाव प्रचार प्रसार थम चुका है. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को ऑफर दिया है. कांग्रेस ने कहा है कि अगर टीएमसी मालदा और मुर्शिदाबाद की 22 सीटों पर हमारे खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारेगी तो हम बाकी के सीटों पर ममता की पार्टी का समर्थन कर देंगे.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मतदान के लिए तीसरे चरण का चुनाव प्रचार प्रसार थम चुका है. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को ऑफर दिया है. कांग्रेस ने कहा है कि अगर टीएमसी मालदा और मुर्शिदाबाद की 22 सीटों पर हमारे खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारेगी तो हम बाकी के सीटों पर ममता की पार्टी का समर्थन कर देंगे.

अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रोनिकल से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है. अपने पत्र में ममता ने कांग्रेस से समर्थन की मांग की है, अगर उन्हें हमारा समर्थन चाहिए तो वे पहले मालदा और मुर्शिदाबाद के 22 सीटों से उम्मीदवार हटाएं. इसके बाद हम आगे की रणनीति तैयार करेंगे.

बीजेपी से लड़ने में असमर्थ ममता – कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी बीजेपी से लड़ने में असमर्थ है‍ं. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में हार की डर से ममता ने सोनिया जी को पत्र लिखा है, लेकिन पत्र पर तभी एक्शन होगा जब वें खुद हमारे विधायको‍ं को सपोर्ट करेंगे. अधीर ने आगे कहा कि हमने पहले भी टीएमसी को सपोर्ट किया है, परंतु उधर से हमेशा विश्वासघात ही किया गया है.

पीएम के खिलाफ शिकायत- अधीर रंजन चौधरी ने चुनावा आयोग में पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अधीर ने कहा कि पीएम मोदी बंगाल में बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं और वे जब बंगाल आते हैं तो उनका वीवीआईपी विमान की वजह से दूसरे नेताओं को लॉन्ज पर ही रोका जाता है, जो कि गलत है. उन्होंने आगे कहा है कि पीएम की सुरक्षा सर्वोपरी है, लेकिन पीएम स्टार प्रचारक हो तब इस तरह की कार्रवाई नहीं हो सकती है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: अलीपुरदुआर में BJP नेता पर जानलेवा हमला, भाई जख्मी, हिरासत में आरोपी

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola