ePaper

Bengal Election 2021: नंदीग्राम के संग्राम में ममता बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी मैदान में... BJP ने 57 कैंडिडेट्स के नामों का किया एलान

Updated at : 06 Mar 2021 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: नंदीग्राम के संग्राम में ममता बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी मैदान में... BJP ने 57 कैंडिडेट्स के नामों का किया एलान

Bengal Election 2021: टीएमसी के बाद शनिवार को बीजेपी ने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पहली लिस्ट में 57 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है. खास बात यह है कि नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सामने बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी मैदान में उतारे गए हैं. पहले से ही शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे. शनिवार को पार्टी ने कयासों पर ब्रेक लगाकर प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया.

विज्ञापन

Bengal Election 2021: टीएमसी के बाद शनिवार को बीजेपी ने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पहली लिस्ट में 57 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जा रहा है. खास बात यह है नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सामने बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी मैदान में उतारे गए हैं. पहले से ही शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे. अब, पार्टी ने उनके नाम का एलान कर दिया है. इन सीटों पर शुरुआती दो चरणों में 27 मार्च और 1 अप्रैल को मतदान होंगे.

Also Read: TMC का ‘खेला होबे’ तो BJP का ‘ब्रिगेड चलो’, कुछ घंटे बाद PM मोदी की कोलकाता में मेगा रैली, ‘जुबां पर रहेंगी ममता, निशाने पर सत्ता’
नंदीग्राम सीट पर हाई-वोल्टेज मुकाबला

इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. सीएम ममता बनर्जी टीएमसी की टिकट पर नंदीग्राम से मैदान में हैं और उनसे मुकाबले के लिए बीजेपी ने उनके ही पुराने क्षत्रप शुभेंदु अधिकारी को चुना है. शुभेंदु अधिकारी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. नंदीग्राम सीट से सीटिंग विधायक शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को इस सीट से हराने का दावा भी किया है. साल 2016 में नंदीग्राम सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले शुभेंदु अधिकारी इस बार भी चुनाव जीतने की कोशिश में हैं.

Also Read: Bengal Chunav 2021: BJP में TMC वाले दिनेश ‘त्रिवेदी’, क्या सब ‘खेला’ कर जाएंगे, सिर्फ ममता बनर्जी बची रहेगी?
नंदीग्राम सीट और ममता बनर्जी का कनेक्शन

2004 के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाली टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सिंगुर और नंदीग्राम में किसानों की जमीन के लिए लड़ाई लड़ी थी. इसका फायदा 2009 के लोकसभा चुनाव में दिखा था. नंदीग्राम और सिंगुर आंदोलन की बदौलत टीएमसी को 42 में से 19 सीटें मिली थी. इस बार ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम का रूख किया है. कहीं ना कहीं नंदीग्राम ममता बनर्जी को पॉलिटिकल माइलेज देता रहा है. लिहाजा इस बार ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बड़ी बात यह है नंदीग्राम में किसानों के आंदोलन को समर्थन देने वाली ममता बनर्जी के साथ शुभेंदु अधिकारी थे. आज शुभेंदु अधिकारी उनके खिलाफ ही चुनावी ताल ठोक रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola