ePaper

बंगाल के डीजीपी मनोज मालवीय के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने के आरोप में राजस्थान से युवक गिरफ्तार

Updated at : 09 Nov 2023 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के डीजीपी मनोज मालवीय के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने के आरोप में राजस्थान से युवक गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि फर्जी प्रोफाइल तैयार करनेवाला राजस्थान में रहता है. इसके बाद लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की एक टीम उदयपुर गयी और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी मनोज मालवीय का फर्जी प्रोफाइल तैयार करने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से गणेश लाल (29) नामक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. उसे राजस्थान से कोलकाता लाकर बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. वहां पुलिस ने आरोपी को 17 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. पुलिस के मुताबिक डीजीपी के निजी सहायक ने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में दर्ज करायी थी. इसमें कहा गया कि किसी व्यक्ति ने डीजीपी मनोज मालवीय के नाम पर सोशल साइट पर फर्जी प्रोफाइल तैयार किया है.


शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत बनाये गये फर्जी प्रोफाइल को कर दिया था डिलीट

कई परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया है. हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस ने उस फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को डिलीट कर दिया. जिसके कारण किसी भी व्यक्ति को इससे कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि फर्जी प्रोफाइल तैयार करनेवाला राजस्थान में रहता है. इसके बाद लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की एक टीम उदयपुर गयी और युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे उसका क्या मकशद था, पुलिस इस बारे में पता लगा रही है.

Also Read: Bengal Teacher Scam : अभिषेक बनर्जी महज 1 घंटे के अंदर ईडी कार्यालय से बाहर निकले, सौंपा 6000 पन्नों का जवाब

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola