ePaper

टालीगंज के बूथ पर पहुंचे ‍‍BJP उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो, कहा- यहां के आंतक के माहौल को बदलना बड़ी चुनौती

Updated at : 10 Apr 2021 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
टालीगंज के बूथ पर पहुंचे ‍‍BJP उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो, कहा- यहां के आंतक के माहौल को बदलना बड़ी चुनौती

bengal chunav 2021 fourth phase latest updates babul supriyo bjp candidate from tollygunge : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान जारी है. पांच जिलों की 44 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहें. चौथे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों के भाग्य का भी फैसला होना है. दक्षिण 24 परगना के टालीगंज में भी चौथे चरण वोटिंग हो रही है. बंगाल चुनाव में नंदीग्राम के बाद यह दूसरी हॉट सीट मानी जा रही है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रीयो को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन

वोटिंग के दिन कोलकाता के टॉलीगंज से बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो गांधी कॉलोनी भारती बालिका विद्यालय पहुंचे. आरोप था कि भारतीय जनता पार्टी के पोलिंग एजेंट को एंट्री नहीं दी जा रही थी. बाबुल सुप्रियो ने कहा पोलिंग एजेंट के पास आईडी है, लेकिन पीठासीन अधिकारी उसे बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. बीजेपी उम्मीदवार ने बताया कि हमने वेबसाइट से पोलिंग एजेंट का विवरण दिखाया, तब जार एजेंट को बूथ के अंदर जाने की अनुमति दी गयी.

इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार ने कहा कि टालीगंज से उनके खिलाफ खड़े टीएमसी प्रत्याशी अरूप बिस्वास को लेकर कहा कि टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी के सभी कार्यों में शामिल रहे हैं , उनका दाहिना हाथ रहे हैं. इसलिए यहां के आतंक के माहौल को बदलना एक बड़ी चुनौती है. इसके अलावा बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ममता दीदी और टीएमसी को पश्चिम बंगाल से हटाना सबसे बड़ी चुनौती है.

Also Read: WB Chunav 2021: हेलमेट पहनकर बूथ पर मतदान करने पहुंचे ममता सरकार के ये मंत्री, सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप

टालीगंज सीट पर इस बार जबर्दस्त मुकाबला है. एक तरफ चौथी बार विधायक बनने की दौड़ में अरूप विश्वास हैं. अरूप विश्वास 2006 से ही टालीगंज के विधायक हैं. उनकी टालीवुड में भी अच्छी पकड़ रही है. वहीं भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो का टॉलीवुड से पुराना नाता है. इस सीट से बाबुल सुप्रियो को पूरा यकीन है कि टालीवुड उनके साथ हैं. वो अपनी जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं.

टालीगंज को हॉट सीट इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल सीट से जीत दर्ज की है. जबकि अरूप विस्वास लागातार तीन बार टालीगंज सीट से विधायक बन चुके हैं. इसलिए दोनों की नेताओं का राजनीतिक कद बड़ा है.

Also Read: चौथे चरण का मतदान जारी, TMC ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा-‘ बूथ के बाहर हंगामा कर रहे बीजेपी के गुंडे’

बीजेपी और टीएमसी दोनों ने ही इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए फिल्मी सितारों को मैदान में उतारा था. अरूप बिस्वास के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने टालीगंज में रोड शो किया था. वहीं बीजेपी के बाबुल सुप्रियो के समर्थन में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो किया था.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola