बरेली: पीलीभीत में खनन माफिया ने तहसीलदार से की अभद्रता, एफआइआर दर्ज, विधायक की शिकायत पर गई थी टीम

Published at :18 Jun 2022 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली: पीलीभीत में खनन माफिया ने तहसीलदार से की अभद्रता, एफआइआर दर्ज, विधायक की शिकायत पर गई थी टीम

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर खाग सराय गांव गए तहसीलदार के साथ खनन करने वालों ने जमकर अभद्रता की. पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए. तहसीलदार की तरफ से थाना गजरौला में खनन माफिया के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है.

विज्ञापन

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर खाग सराय गांव गए तहसीलदार के साथ खनन करने वालों ने जमकर अभद्रता की. पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए. तहसीलदार की तरफ से थाना गजरौला में खनन माफिया के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है. इसमें जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस दौरान बरखेड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद भी मौके पर पहुंच गए. वह अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने को लेकर दो घंटे थाने में बैठे रहे.

भाजपा विधायक अवैध खनन को लेकर आग बबूला हो गए. खनन माफिया पर कार्रवाई के लिए विधायक ने उच्च अधिकारियों से भी बात की है. पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खाग सराय में मेडिकल कॉलेज बन रहा है. यहां पर बड़े पैमाने पर मिट्टी डाली जा रही है. बताया जा रहा है कि जिन लोगों को मिट्टी डालने का ठेका मिला है. उन्होंने अवैध तरीके से आसपास के गांव में 12 से 20 फुट तक मिट्टी का अवैध खनन कर मिट्टी खोद डाली. इससे वहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं.

Also Read: Agneepath Protest: अग्निपथ पर UP में आज फिर बवाल, चंदौली में पुलिसकर्मियों पर हमला, जौनपुर में हाइवे जाम

यह शिकायत विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद को मिली, तो वह मौके पर पहुंच गए. उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच कर कड़ी कार्रवाई को कहा. उन्होंने वहां पर अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ खुलकर अपना पक्ष रखा. वह बोले,उनके क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन नहीं होगा. हंगामा बढ़ता देख शहर के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने विधायक को समझाने की कोशिश की, लेकिन विधायक अड़े रहे. विधायक करीब दो घंटे थाने पर बैठे रहे. अवैध मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola