Bareilly News: बरेली में दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated at : 26 Nov 2021 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बरेली में दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायल राजवीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. मगर, राजवीर (45) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Bareilly News: घर से बाइक की सर्विसिंग कराने निकले एक व्यक्ति को दूसरी बाइक ने सीधी टक्कर मार दी. हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए भेजा गया. लेकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव भूड़ मडोली निवासी राजवीर शुक्रवार को बाइक सर्विसिंग कराने घर से निकला. गांव गोपालपुर के पास सामने से आ रही एक तेज गति की बाइक ने उसे टक्कर मार दी. इसमें राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायल राजवीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. मगर, राजवीर (45) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने राजवीर को मृत घोषित किया. इससे परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार में एक महीने बाद शादी है. लेकिन, शादी से पहले राजवीर की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है. वो शादी की तैयारियों में जुटे थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

(रिपोर्ट:- मुहम्मद साजिद, बरेली)

Also Read: Bareilly News: बरेली में राजस्थान रोडवेज की बस ने छात्रों से भरी स्कूल बस में मारी टक्कर, 35 घायल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola