विधायक ढुल्लू सहित 8 लोगों पर ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, आदिवासियों की जमीन कब्जा करने का आरोप

baghmara mla dhullu mahto booked with 7 supporters under sc-st act. बरोरा पुलिस ने भाजपा विधायक ढुल्लू महतो सहित आठ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. एसटी एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं.
बरोरा : झारखंड के विधायक ढुल्लू महतो पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. बाघमारा के इस विधायक की मुश्किलें निरंतर बढ़ रही हैं. रविवार देर शाम बरोरा पुलिस ने भाजपा विधायक ढुल्लू महतो सहित आठ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. एसटी एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं.
पहली प्राथमिकी मुराईडी बस्ती निवासी सोना राम मांझी की शिकायत पर बरोरा पुलिस ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, बेहराकुदर के गोपाल महतो, चंडी सिंह, मुराईडीह बस्ती के युगल रवानी, टिंकू महतो, कमल महतो, बबलू महतो, टुंडू निवासी अशोक ठाकुर के खिलाफ एकजुट होकर हमला करने गाली-गलौज करने, धमकी देने सहित आदिवासी जमीन हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
शिकायत में सोना राम मांझी ने दरिदा मौजा में एक एकड़ 20 डिसमील जमीन विधायक सहित उनके समर्थकों पर आदिवासी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है.
वहीं, दरिदा बस्ती निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल मांझी की शिकायत पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक बेहराकुदर के गोपाल महतो, चंडी सिंह, मुराईडीह बस्ती के युगल रवानी, टींकू महतो, कमल महतो के खिलाफ एकजुट होकर हमला करने, धमकी देने, आदिवासी जमीन हड़पने का केस दर्ज किया है.
शिकायत में नंदलाल ने कहा है कि दरिदा मौजा में एक एकड़ 68 डिसमील जमीन उक्त आरोपियों ने हड़प ली है. पुलिस ने दोनों मामलों की तहकीकात शुरू कर दी है.
शनिवार को बाघमारा के डीएसपी नितिन खंडेलवाल और अंचल अधिकारी राजेश कुमार ने शिकायतकर्ता के आवेदन पर बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह हीरक रोड़ स्थित दरिदा मौजा में घेराबंदी की गयी चहारदीवारी के अंदर कब्जा की गयी जमीन की जांच की थी. जांच के बाद बाघमारा विधायक एवं उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




