पश्चिम बंगाल के मंत्री बाबुल सुप्रियो के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती, हॉस्पिटल ने जारी किया बुलेटिन

ममता बनर्जी सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो की तबीयत बिगड़ गयी है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कोलकाता के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि बाबुल सुप्रियो ने सीने में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो की तबीयत बिगड़ गयी है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कोलकाता के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि बाबुल सुप्रियो ने सीने में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. थोड़ी देर पहले वुडलैंड्स हॉस्पिटल ने बाबुल की सेहत को लेकर एक बुलेटिन जारी किया है.
वुडलैंड्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल लिमिटेड ने देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो को 13 फरवरी 2023 को सीने में दर्द और पसीने के बाद अस्पताल लाया गया था. डॉ सप्तर्षि बसु (फिजिशियन) और डॉ सरोज मंडल (कार्डियोलॉजिस्ट) की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ.
बाबुल सुप्रियो का ईसीजी किया गया. इसमें कुछ बदलाव दिखे, लेकिन इकोकार्डियोग्राफी में चीजें सामान्य थीं. उन्हें कोरोनरी एंजियोग्राफी की सलाह दी गयी. तत्काल उनकी एंजियोग्राफी की गयी, जिससे मालूम हुआ कि उन्हें माइनर कोरोनरी आर्टरी डिजीज है. अस्पताल की ओर से बताया गया है कि कार्डियक इंटरवेंशन की कोई जरूरत नहीं है. दवा से उनका इलाज किया जायेगा. आज ही उन्हें रिहा कर दिया जायेगा.
Also Read: बंगाल के मतुआ विधायकों ने छोड़ा भाजपा का व्हाट्सऐप ग्रुप, बाबुल सुप्रियो ने किया पार्टी छोड़ने का दावा
वुडलैंड्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ रुपाली बसु ने बताया कि एक दिन पहले से बाबुल सुप्रियो को सीने में दर्द की शिकायत थी. साथ ही उन्हें पसीना भी आ रहा था. बाबुल सुप्रियो ने तत्काल अस्पताल जाने का निर्णय लिया, जो बिल्कुल सही फैसला था. डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और अब जल्द ही उन्हें रिहा कर दिया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि बंगाल की राजनीति में अपना दम-खम दिखाने वाले बाबुल सुप्रियो बैंकर से बॉलीवुड सिंगर बने थे. अचानक उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गये. वर्ष 2019 में भी उन्होंने आसनसोल लोकसभा सीट से जीत दर्ज की. लगातार दो बार नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री बने. बाद में मंत्री पद से हटाये जाने के बाद उन्होंने तृणमूल का दामन थाम लिया और ममता बनर्जी ने उन्हें अपनी कैबिनेट में जगह दी.
Also Read: बंगाल उपचुनाव के लिए TMC ने कसी कमर, शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को बनाया उम्मीदवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




