Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन पर Airtel और VI ने बढ़ायी अयोध्या में नेटवर्क कनेक्टिविटी, जानिए...
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Jan 2024 1:00 AM
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल और वीआई ने अयोध्या के प्रमुख ऐतिहासिक क्षेत्र और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ायी है.
Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है और इस मौके पर देश की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया है. इस मौके पर अयोध्या में एयरटेल और वीआई अपनी नेटवर्क कनेक्टिविटी का विस्तार किया है. यह सुविधा शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर दी जाएगी.
अयोध्या में इन दो टेलीकॉम कंपनियों ने अपने नेटवर्क में विस्तार किया है. इसके तहत शहर के सभी प्रमुख स्थानों को कवर किया जाएगा. इसमें महत्वपूर्ण लोकेशन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और लैंडमार्क शामिल हैं. इसके अलावा होटल और अन्य प्रमुख जगहों पर भी लोगों को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलेगी.
Also Read: Airtel का यह सस्ता प्लान कर देगा सबकी छुट्टी, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने अयोध्या के प्रमुख ऐतिहासिक क्षेत्र और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ायी है.
एयरटेल के वरिष्ठ अधिकारी यू. श्रीनिवासन ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अयोध्या के हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, प्रमुख ऐतिहासिक क्षेत्रों, होटलों और शहर के अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अपने नेटवर्क को बढ़ाया है.
Also Read: Samsung का यह बजट स्मार्टफोन अब हो गया और भी सस्ता, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप
उन्होंने बताया कि कंपनी ने पूरे शहर को निर्बाध बातचीत और डेटा सेवाओं से कवर करने के लिए अतिरिक्त नेटवर्क साइट चालू की हैं, सेल ऑन व्हील्स लगाये हैं और ऑप्टिक फाइबर केबल बिछाई हैं. मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए कुछ अतिरिक्त साइट्स और बीटीएस भी स्थापित किये गए हैं.
श्रीनिवासन ने कहा कि कंपनी ने शहर में उच्च गति वाले इंटरनेट वाले क्षेत्रों के लिए फाइबर भी बिछाया गया है, जिससे आगंतुकों ग्राहकों को कोई परेशानी ना हो. उन्होंने बताया कि एयरटेल ने इसके अलावा अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, एयरपोर्ट, कटरा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, रामप्रस्थ पार्क, राम भद्र, ब्रह्मकुंड, गुप्तार घाट, परिक्रमा मार्ग, राजमार्ग पर ‘सेल ऑन व्हील्स’ तैनात किया है.
Also Read: Ayodhya Ram Mandir: इसरो ने जारी की राम मंदिर की पहली तस्वीर, सब कुछ दिख रहा साफ
इससे पहले दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने भी अयोध्या शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की घोषणा की थी. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरे विधि-विधान से संपन्न हो गया. (भाषा इनपुट के साथ)
Also Read: अयोध्या धाम राम मंदिर में घर बैठे जलाएं दीपक, इस ऐप के जरिये वर्चुअली करें प्रभु का स्वागत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










