Live Updates

Aus Vs Afg Highlights: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

Aus Vs Afg Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को एडलिड ओवल में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को चार रनों से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की और एक समय मैच पर पकड़ बना ली. बीच के ओवरों में तेजी से विकेट गिरे और अफगानिस्तान लड़खड़ा गया. बाद में राशिद खान ने एक बार फिर उम्मीद जगायी. उन्होंने आखिर के ओवरों में 23 गेंद पर 48 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाये.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराया

गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां टी20 विश्व कप मैच में अफगानिस्तान को चार रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीद कायम रखी है. राशीद खान ने 23 गेंद पर 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर सभी को काफी प्रभावित किया. इस ऑलराउंडर ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन चार रन कम पड़ गये.

मोहम्मद नबी आउट, अफगानिस्तान को छठा झटका

अफगानिस्तान को छठा झटका लगा है. कप्तान मोहम्मद नबी एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. मैच अब अफगानिस्तान की पकड़ से निकलता नजर आ रहा है.

अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी

एडम जम्पा ने अफगानिस्तान को एक ही ओवर में दो झटके दिये हैं. जम्पा ने पहले इब्राहिम जदरान को मिशेल मार्श के हाथों कैच कराया और फिर अगली ही गेंद पर नजीबुल्लाह को शून्य पर पवेलियन भेज दिया नजीबुल्लाह का कैच ग्लेन मैक्सवेल ने पकड़ा.

गुलबदीन नैब आउट, अफगानिस्तान को तीसरा झटका

अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा है. गुलबदीन नैब रन आउट हो गये हैं. नैब ने 33 गेंद पर 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

नैब और जदरान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

गुलबदन नैब और इब्राहिम जादरान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. दोनों क्रीज पर जमे हुए हैं. 12 ओवर की समाप्ति पर अफगानिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिये हैं.

अफगानिस्तान को दूसरा झटका, गुरबाज आउट

अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है. रहमनुल्लाह गुरबाज 17 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गये हैं. के रिचर्डसन की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने गुरबाज का कैच पकड़ा. 40 के स्कोर पर अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola