Photo: क्या होता है ग्रह गोचर, जानें व्यक्ति के जीवन को कैसे करता है प्रभावित

Updated at : 05 Jan 2024 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Photo: क्या होता है ग्रह गोचर, जानें व्यक्ति के जीवन को कैसे करता है प्रभावित

Astrology: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर विशेष महत्व बताया गया है. सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी चाल बदलते रहते है. ग्रहों का राशि परिवर्तन को गोचर कहा जाता है. ज्योतिष में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु नौ ग्रह हैं.

विज्ञापन
undefined

सभी ग्रह अपनी गति के अनुसार समय-समय पर राशियां बदलते हैं. किसी व्यक्ति के जीवन में ग्रहों के गोचर का बहुत प्रभाव पड़ता है. सूर्य से लेकर केतु तक सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का अवधि अलग-अलग होती है. आइए जानते है कि कौन से ग्रह किस राशि के स्वामी है और कुंडली के किसा भाव में शुभ और अशुभ फल प्रदान करते है.

undefined
सूर्य का गोचर

सूर्य सिंह राशि के स्वामी है. सूर्य देव आत्मा का कारक है. सूर्य गोचर का गोचर लग्न राशि से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में शुभ फल प्रदान करते है. बाकी बचे भावों में सूर्य गोचर का अशुभ फल प्राप्त होता है.

undefined
चंद्रमा का गोचर

चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी है. चंद्रमा मन का कारक ग्रह है. चंद्रमा का गोचर कुंडली में लग्न राशि से पहले, तीसरे, सातवें, दसवें, और ग्यारहवें भाव में शुभ फल प्रदान करता है. वहीं चंद्रमा का गोचर कुंडली के चौथे, आठवें और बारहवें भाव में अशुभ परिणाम प्राप्त होता है.

undefined
मंगल का गोचर

मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है. मंगल ऊर्जा, साहस और बल के कारक ग्रह है. मंगल गोचर का शुभ फल कुंडली में लग्न राशि से तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में मिलता है. वहीं बाकी बचे भावों में अशुभ फल प्रदान करते हैं.

undefined
बुध का गोचर

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है. बुध बुद्धि, तर्कशास्त्र और संवाद का कारक है. बुध गोचर का शुभ फल कुंडली में लग्न राशि से दूसरे, चौथे, छठे, आठवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में मिलता है. वहीं शेष भावों में बुध गोचर का परिणाम ठीक नहीं मिलता है.

undefined
गुरु का गोचर

गुरु धनु और मीन राशि का स्वामी है. देव गुरु ज्ञान, संतान और परिवार का कारक ग्रह है. देव गुरु के गोचर का शुभ फल दूसरे, पांचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में प्राप्त होते हैं. वहीं बाकी भाव में गुरु गोचर का अशुभ फल प्राप्त होता है.

undefined
शुक्र का गोचर

शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है. शुक्र प्रेम, रोमांस, सुंदरता और कला का कारक ग्रह है. शुक्र गोचर का शुभ फल पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, आठवें, नौवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में प्राप्त होता है. वहीं बाकी भाव में अशुभ फल मिलता है.

undefined
शनि का गोचर

शनि देव मकर और कुंभ राशि का स्वामी है. शनि देव कर्म का कारक ग्रह है. शनि गोचर का शुभ फल कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में मिलता है. कुंडली के बाकी भावों में शनि गोचर का अशुभ फल प्राप्त होता है.

undefined
राहु का गोचर

राहु छाया ग्रह है. राहु किसी राशि का स्वामी नहीं है. हालांकि राहु चतुरता, तकनीकी और राजनीति का कारक ग्रह है. राहु गोचर का शुभ फल कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में शुभ फल देता है. वहीं बाकी भाव में अशुभ फल प्रदान होगा.

undefined
केतु का गोचर

केतु छाया ग्रह है. केतु किसी भी राशि का स्वामी नहीं है. हालांकि केतु वैराग्य, आध्यात्म और मोक्ष का कारक ग्रह है. केतु गोचर का शुभ फल लग्न राशि से पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में मिलता है. वहीं बाकी भाव में केतु गोचर का अशुभ फल प्राप्त होता है.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola