ePaper

Assam Class 10th, 12th Boards Merger: बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का नया फैसला, है छात्रों के लिए जरूरी

Updated at : 07 Feb 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Assam Class 10th, 12th Boards Merger: बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का नया फैसला,  है छात्रों के लिए जरूरी

Assam Class 10th, 12th Boards Merger: असम सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के प्रबंधन के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के राज्य बोर्ड का विलय करके एक नया बोर्ड बनाने का बुधवार को प्रस्ताव रखा.

विज्ञापन

Assam Class 10th, 12th Boards Merger: असम सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के प्रबंधन के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के राज्य बोर्ड का विलय करके एक नया बोर्ड बनाने का बुधवार को प्रस्ताव रखा. असम सरकार ने राज्य में 12वीं कक्षा तक की शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने के लिए एक नया बोर्ड बनाने के लिए विधानसभा में ‘असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड विधेयक, 2024’ पेश किया.

Also Read: CUET PG 2024 Registration: फौरन करें सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए अप्लाई, 9 फरवरी से खुलेगी करेक्शन विंडो

विधेयक के अनुसार, असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) और असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) का विलय करके एक नया बोर्ड ‘असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड’ (ASSEB) बनाया जाएगा. विधेयक के मुताबिक, यह विधेयक मौजूदा असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद का विलय करके राज्य में माध्यमिक शिक्षा को विनियमित, पर्यवेक्षण और विकसित करने के लिए लाया गया है.

एएसएसईबी की अगुवाई सरकार द्वारा नामित एक अध्यक्ष करेगा. उनके अधीन प्रत्येक संभाग के लिए एक उपाध्यक्ष होगा और उसे सरकार द्वारा नामित किया जाएगा. नये बोर्ड में कुल 21 सदस्य होंगे, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा और इसे इतनी ही अवधि के लिए नवीनीकृत किया जा सकेगा. पिछले साल नवंबर में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस विलय का निर्णय लिया गया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola