ePaper

अर्जुन कपूर ने चुपके से शूट किया मलाइका अरोड़ा का वीडियो, शेयर कर लिखा- जब उसे पता न हो...

Updated at : 04 Dec 2021 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन कपूर ने चुपके से शूट किया मलाइका अरोड़ा का वीडियो, शेयर कर लिखा- जब उसे पता न हो...

बॉलीवुड के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इनदिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मालदीव में हैं. दोनों यहां से अपनी तसवीरें शेयर कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इनदिनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मालदीव में हैं. दोनों यहां से अपनी तसवीरें शेयर कर रहे हैं जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस साइकिलिंग करती नजर आ रही हैं. वहीं एक वीडियो में अर्जुन और मलाइका साथ नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, जब उसे पता न हो कि आप उसकी फिल्म बना रहे हो. वीडियो में अर्जुन कपूर सामने वीडियो बना रहे हैं और उनके कुछ दूरी पर मलाइका साइकिलिंग इंज्वॉय कर रही हैं. इस वीडियो को मलाइका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. वहीं कुछ तसवीरों में उन्होंने मालदीव की खूबसूरती को कैद किया है.

undefined

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने बिकिनी में अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की थीं जिसमें वो पूल समंदर किनारे पोज देती नजर आई थीं. एक पोस्ट में अर्जुन को शर्टलेस होकर अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

undefined

हाल ही में ऐसी खबरें थी कि अर्जुन और मलाइका किसी गलतफहमी की वजह से एकदूसरे से बात नहीं कर रहे हैं. मलाइका और अर्जुन तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं. अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद आखिरकार उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इस कपल ने कई बार अपनी उम्र के अंतर के बारे में खुलकर सवालों के जवाब दिए हैं. जहां तक शादी का सवाल है, उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह अभी कार्ड में नहीं है.

Also Read: शिवांगी जोशी ने बतायी अपनी उम्र की असलियत, ‘बालिका वधू 2’ में अपने किरदार को लेकर कही ये बात

अर्जुन ने मलाइका के बारे में एक रियलिटी शो में कहा था कि वो मलाइका के साथ वो बेहद खुश है. खूबसूरत दिवा ने यहां तक ​​कहा था कि अगर कोई शख्स जो उन्हें अंदर और बाहर से जानता है, तो वह अर्जुन कपूर हैं. वर्कफ्रेंट की बात करें तो , अर्जुन डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिखाई देंगे, जहाँ वह जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन स्पेस करते दिखाई देंगे. फिल्म में दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola