अरबाज खान ने एक्स वाइफ Malaika Arora को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, जानें वजह

Arbaaz Khan Unfollows Malaika Arora On Instagram: अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान संग शादी की है. अपनी दूसरी शादी के कुछ दिनों बाद ही खबरें आ रही हैं कि एक्टर ने अपनी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को अनफॉलो कर दिया है.

अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग शादी कर सभी को चौंका दिया.

अरबाज ने अपनी निकाह सेरमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. जिसमें पूरा खान परिवार नजर आया. उन्हें अपनी वाइफ के साथ न्यू ईयर की छुट्टियों पर भी जाते हुए देखा गया.

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी शादी के बाद अरबाज ने मलाइका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. दरअसल दबंग अभिनेता इंस्टाग्राम पर महज 127 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं, जिसमें उनके भाई सलमान खान और सोहेल खान के साथ-साथ उनके बेटे अरहान खान भी शामिल हैं.

इससे पहले इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम भी था. हालांकि, मलाइका इंस्टाग्राम पर अरबाज को फॉलो करती रहती हैं. नेटिजन्स का अनुमान है कि शूरा खान से शादी करने के बाद अरबाज अपने पिछले संबंधों से खुद को दूर कर रहे हैं.

मलायका अरोड़ा और अरबाज खान एक समय मनोरंजन इंडस्ट्री के पॉवर कपल माने जाते थे. मॉडल और अभिनेत्री मलाइका ने साल 1998 में अरबाज से शादी की थी.

शादी के 18 साल बाद मार्च 2016 में उनके अलगाव ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया और मई 2017 में उनके तलाक को अंतिम रूप दे दिया गया.

व्यक्तिगत मतभेदों के बावजूद, उन्होंने अपने बेटे अरहान खान की खातिर एक दूसरे संग काफी अच्छा रिलेशन बनाए रखा. तलाक के बाद मलाइका और अरबाज दोनों ने अपने-अपने करियर और पर्सनल लाइफ को जारी रखा.
अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दोबारा शादी की, जिससे उनकी लाइफ का नया चैप्टर शुरू हो गया. वहीं मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं.

बता दें कि मलाइका और शूरा से पहले अरबाज मॉडल और एक्ट्रेस जियोर्जिया एंड्रियानी को डेट करने लगे थे, लेकिन हाल ही में खुलासा हुआ कि दोनों अलग हो गए. एक्ट्रेस ने कहा, “हम दोस्त थे, हम सबसे अच्छे दोस्त की तरह थे. मेरे मन में उनके लिए हमेशा भावनाएं रहेंगी.”
Also Read: Arbaaz Khan की दूसरी शादी पर पिता सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










