Apple ने iPad के लिए लॉन्च की सबसे सस्ती Apple Pencil 2023, यहां जानिए कीमत और फीचर्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Oct 2023 1:14 PM
apple pencil with usb-c price - इस पेंसिल में स्लाइडिंग कैप डिजाइन दिया गया है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है. नेक्स्ट जेनरेशन ऐपल पेंसिल के बारे में अच्छी बात यह है कि इसकी प्राइस 7900 रुपये रखी गई है, जो पिछले साल जारी की गई 10वीं पीढ़ी की पेंसिल से काफी सस्ती है.
Apple Pencil 2023 with USB Type-C Port Where To Buy : ऐपल ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च कर दी है. अब ऐपल पेंसिल को आईपैड से पेयर करना पहले से काफी आसान होगा. साथ ही, आईपैड के साइड किनारे से सुरक्षित रूप से जुड़ सकता है. ऐपल की इस लेटेस्ट पेंसिल की कीमत 7900 रुपये है. इस पेंसिल में स्लाइडिंग कैप डिजाइन दिया गया है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है. नेक्स्ट जेनरेशन ऐपल पेंसिल के बारे में अच्छी बात यह है कि इसकी प्राइस 7900 रुपये रखी गई है, जो पिछले साल जारी की गई 10वीं पीढ़ी की पेंसिल से काफी सस्ती है. आपको बता दें कि ऐपल ने इस पेंसिल को बीते साल 11900 रुपये में लॉन्च किया था. वहीं, ऐपल पेंसिल की प्राइस कम होने के बावजूद इसमें एडवांस काउंटरपार्ट दिये गए हैं. हालांकि, इसमें प्रेशर सेंसिटिविटी, डबल टैप फंक्शन, वायरलेस पेयरिंग और चार्जिंग जैसे कुछ फीचर्स मिसिंग हैं.
Apple Pencil 2023 किन आईपैड मॉडल्स के साथ कॉम्पैटिबल होगा?
नयी ऐपल पेंसिल की कॉम्पैटिबिलिटी के बारे में बात करें, तो यूएसबी-सी पोर्ट से लैस नयी ऐपल पेंसिल को कई आईपैड मॉडल जैसे आईपैड (10वीं पीढ़ी), आईपैड एयर (चौथी और 5वीं पीढ़ी), आईपैड प्रो 11-इंच (पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी पीढ़ी), आईपैड प्रो 12.9-इंच (तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी पीढ़ी) और आईपैड मिनी (छठी पीढ़ी) के कॉम्पैटिबल बनाया गया है.
Also Read: X पर पोस्ट, रीपोस्ट और लाइक करने के लिए भी पैसे लेंगे एलन मस्क
स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल ऑफर
Apple ने अपने एजुकेशन प्लान के तहत स्टूडेंट्स को स्पेशल ऑफर दिया है. नयी ऐपल पेंसिल छात्रों और शिक्षकों के लिए 6,900 रुपये में उपलब्ध होगी. यह ऑफर कॉलेज के छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ-साथ सभी ग्रेड के कर्मचारियों और होम-स्कूल शिक्षकों के लिए ओपन है.
सस्ता आईपैड लॉन्च निकली अफवाह
मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि ऐपल अपना सस्ता आईपैड लॉन्च करने वाला है, लेकिन यह बात अफवाह साबित हुई. अक्टूबर 2022 में, टेक दिग्गज ने 10वीं पीढ़ी का आईपैड लॉन्च किया था, उसके बाद कंपनी ने उसी महीने एम2 चिप से लैस आईपैड प्रो लॉन्च किया था. उससे पहले, एम1 चिप के साथ आईपैड एयर को मार्च 2022 में और रीडिजाइन किया गया आईपैड मिनी सितंबर 2021 में बाजार में आया था.
Also Read: WhatsApp मैसेजेस को अब कर सकेंगे शेड्यूल, जानें आसान स्टेप्स
Apple Pencil 2023 : नयी ऐपल पेंसिल के फीचर्स
नयी ऐपल पेंसिल में यूएसबी-सी टाइप पोर्ट के अलावा बहुत कुछ नया नहीं है. हालांकि डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. सबसे खास फीचर की बात करें तो यह iPadOS के स्क्रिबल, फ्रीफॉर्म और क्विक नोट फीचर्स को सपोर्ट करती है. iPad Pro M2 के साथ, नयी पेंसिल सटीक चित्र बनाने के लिए होवर फंक्शन से लैस है. आईपैड से जुड़ने के बाद, बैटरी बचाने के लिए यह पेंसिल खुद ही स्लीप मोड में स्विच हो जाती है. ऐपल की नयी यूएसबी-सी पेंसिल की का वजन 20.5 ग्राम है और लंबाई 155 मिमी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










