Anushka Sharma: पति विराट कोहली संग छुट्टी मनाने निकलीं अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर इस तरह स्पॉट हुए कपल

Updated at : 08 Jun 2022 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
Anushka Sharma: पति विराट कोहली संग छुट्टी मनाने निकलीं अनुष्का शर्मा, एयरपोर्ट पर इस तरह स्पॉट हुए कपल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के क्यूटटेस्ट कपल में से एक है. दोनों आज मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. जिसके बाद दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के क्यूटटेस्ट कपल में से एक है. दोनों को फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है. हाल ही में दोनों कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. एयरपोर्ट पर विराट में बड़े ही प्यार से अपनी वाइफ का हाथ पकड़ा हुआ था. दोनों ने इस दौरान पैपराजी के लिए पोज भी किया. अब दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

अनुष्का और विराट का वीडियो वायरल

अनुष्का और विराट की वीडियो एक पैपराजी अंकाउंट ने शेयर की है. वीडियो में अनुष्का ने हरे रंग की शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहनी हुई थी, जबकि विराट पीच टी-शर्ट और सफेद जींस में थे. दोनों ने सफेद स्नीकर्स पहने हुए थे. विराट ने अनुष्का का हाथ थाम रखा था और एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दोनों मास्क ने मास्क लगाए और पैपराजी के लिए स्माइल किया.

https://www.instagram.com/p/Ceh-RjwKoNh/
फैंस कर रहे कमेंट्स

फैंस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”उन्हें प्यार करो, वे इतनी अच्छी वाइब्स देते हैं … कपल गोल्स.. भगवान भला करे…सुबह का खूबसूरत सरप्राइज”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”साथ में दोनों कितने क्यूट लग रहे हैं..गॉर्ड ब्लेस यू”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”किंग कोहली और क्वीन अनुष्का..दोनों की बेबी वामिका कहां है”.

Also Read: कियारा आडवाणी ने JugJugg Jeeyo स्टाइल में मनाई भूल भुलैया 2 की सक्सेस, वीडियो में देखें धमाकेदार डांस
इन फिल्मों में दिखेंगी अनुष्का

अनुष्का शर्मा वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस पर काम कर रही हैं, जो भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जो पद्म श्री पाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर भी हैं. पहली बार क्रिकेटर की भूमिका निभा रही अनुष्का ने कहा कि वह अपने क्रिकेटर पति के साथ फिल्म की तैयारी के बारे में चर्चा करती हैं. प्रोसित रॉय निर्देशित यह चार साल में अनुष्का की पहली फिल्म होगी. उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ जीरो में देखा गया था, जो 2018 में रिलीज हुई थी. उन्होंने और विराट ने जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे, बेटी वामिका का स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola