ePaper

'नहीं रहे अनुराग कश्यप...' KRK के इस ट्वीट का डायरेक्‍टर ने दिया मजेदार जवाब, आप भी देखें

Updated at : 14 Sep 2020 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
'नहीं रहे अनुराग कश्यप...' KRK के इस ट्वीट का डायरेक्‍टर ने दिया मजेदार जवाब, आप भी देखें

anurag kashyap befitting reply to the tweet of kamal rashid khan krk who called him dead bud: फिल्‍ममेकर अनुराग कश्‍यप (Anurag Kashyap) किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. अब उनका ए‍क मजेदार ट्वीट वायरल हो रहा है जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. उन्‍होंने कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) को उनके ट्वीट पर करारा जवाब दिया है. दरअसल केआरके ने एक ट्वीट कर अनुराग कश्‍यप को श्रद्धाजंलि दे दी.

विज्ञापन

Anurag Kashyap Tweet: फिल्‍ममेकर अनुराग कश्‍यप (Anurag Kashyap) किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. अब उनका ए‍क मजेदार ट्वीट वायरल हो रहा है जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. उन्‍होंने कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) को उनके ट्वीट पर करारा जवाब दिया है. दरअसल केआरके ने एक ट्वीट कर अनुराग कश्‍यप को श्रद्धाजंलि दे दी. अब अनुराग कश्‍यप का यमराज वाला ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है.

केआरके बॉक्स ऑफिस की तरफ से ट्वीट किया गया कि, #RIP #AnuragKashyap! वह वास्तव में एक महान स्टोरीटेलर थे! हम आपको हमेशा याद करेंगे सर.’ जब अनुराग ने अपनी मौत की झूठी खबर को देखा तो उन्होंने इस ट्वीट का मजेदार रिप्लाई किया.

अनुराग कश्‍यप ने ट्वीट किया,’कल यमराज के दर्शन हुए… आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए. बोले- अभी तो और फ़िल्में बनानी हैं तुम्हें. तुम फ़िल्म नहीं बनाओगे और बेवक़ूफ़/भक्त उसका boycott नहीं करेंगे, तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा. उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे.’ उनके इस ट्वीट को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

हालांकि लोगों के ट्रोल करने के बाद केआरके की वेबसाइट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से माफीनामा लिखा गया. उन्होंने लिखा, “हम आपसे बहुत-बहुत माफी मांगते हैं कि हमारे एक स्टाफ मेंबर अनुराग कपूर को अनुराग कश्यप के नाम में उलझ गया और उनके बारे में यह गलत न्यूज पब्लिश कर दी. अनुराग कपूर जी की आत्मा को शांति मिले.’

अनुराग कश्‍यप अपने ट्वीट्स को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में बने रहते हैं. पिछले दिनों उन्‍होंने ट्वीट कर कंगना के प्रति नाराजगी जाहिर की थी. अनुराग कश्‍यप ने लिखा था,’ कल कंगना का interview देखा. एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी. मेरी हर फ़िल्म पे आके मेरा हौसला भी बढ़ाती थी. लेकिन इस नयी कंगना को मैं नहीं जानता. और अभी उसका यह डरावना इंटरव्‍यू भी देखा जो मणिकर्णिका की रिलीज़ के बिलकुल बाद का है.’

Also Read: तो क्या शिबानी दांडेकर और अनुषा ने डिलीट किये रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट वाली पोस्ट्स? जानिए क्या है सच्चाई

अनुराग कश्‍यप ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा,’ मैं बोलूंगा @KanganaTeam बहुत हो गया. और अगर यह तुम्हारे घर वालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भी नहीं दिखता तो फिर एक ही सच है की हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है. बाक़ी तुम्हारी मर्ज़ी, मुझे जो गाली बकनी है बको.’

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola