Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर भावुक हो गए थे अनिल कपूर, बोले- मेरी आंखों में आंसू आ गए थे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2022 9:51 AM
Anil Kapoor On Sonam Kapoor Pregnancy: सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. सोनम ने जब अपने पिता अनिल कपूर को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया थो वो काफी भावुक हो गए थे. इस बारे में एक्टर ने खुद बताया.
Anil Kapoor On Sonam Kapoor Pregnancy: सोनम कपूर और अपने पति आनंद आहूजा संग इन दिनों लंदन में हैं. सोनम और आनंद जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं. सोनम लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. कपूर खानदान सोनम के बच्चे का बेताबी से इंतजार कर रहे है. अनिल कपूर ने अब बताया कि जब उन्हें अपनी बेटी के प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो उनका कैसा रिएक्शन था.
अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उन्होंने वरुण धवन के पिता का रोल किया है. इस दौरान फिल्म के प्रमोशन के दौरान ईटाइम्स को एक इंटरव्यू में एक्टर ने सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी के बारे में बात की. एक्टर ने कहा, पहले ये गुडन्यूज सोनम ने अपनी मां सुनीता को दी. जिसके बाद एक्टर को सोनम ने ये बात बताई.
https://www.instagram.com/p/CekqabrqLEN/
अनिल कपूर ने बताया, ‘मैंने सोनम से भी बात की. मुझे बहुत खुशी हुई. मेरी आंखों में आंसू आ गए थे.’ बता दें कि इसी साल सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ तसवीर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी बताई थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे. दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे. एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे. हम आपके आने का इंतजार कर रहे है.
Also Read: सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिखाया काफ्तान लाइफ, ब्लैक आउटफिट में बला सी खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
हाल ही में सोनम कपूर ने लंदन में अपने घर पर अंकल संजय कपूर और आंटी महीप कपूर के लिए लंच रखा था. इस दौरान महीप ने अपने इंस्टाग्राम से फोटो शेयर किया था. इसमें वो सोनम और पूरे परिवार के साथ पोज देती दिखी थी. तसवीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










