An Action Hero BO Collection Day 3: वीकेंड पर कमाल नहीं कर पाई 'एन एक्शन हीरो', तीसरे दिन हुई इतनी कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Dec 2022 2:27 PM
An Action Hero Box Office collection Day 3: एन एक्शन हीरो ने ओपनिंग डे पर 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उम्मीद से कम थी. फिल्म ने तीसरे दिन ग्रोथ देखी, लेकिन ये भी कुछ ज्यादा नहीं है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना जबरदस्त एक्शन करते दिखे है.
An Action Hero Box Office Collection Day 3: अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित थ्रिलर फिल्म एन एक्शन हीरो इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत है. फिल्म ने दूसरे दिन काफी कम का कलेक्शन किया था और अब तीसरे दिन का भी आंकड़ा सामने आ गया है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की दृश्यम 2 और वरुण धवन की भेड़िया से एन एक्शन हीरो को कड़ी टक्कर मिल रही है.
एन एक्शन हीरो ने किया इतना कलेक्शन
एन एक्शन हीरो ने ओपनिंग डे पर 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन मूवी ने 2.16 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि वीकेंड पर मूवी ने रफ्तार पकड़ी और तीसरे दिन इसने 5 करोड़ का कलेक्शन किया. ये अली ट्रेंड्स के आंकड़े है, जिसमें थोड़ा बहुत फेरबदल संभव है. लेकिन ये कमाई कोई बहुत ज्यादा नहीं है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी होगी.
#AnActionHero gets the much-needed boost/jump on Day 2, but the 2-day total remains extremely low, despite favourable word of mouth… Mass circuits are weak… Needs miraculous turnaround on Day 3… Fri 1.31 cr, Sat 2.16 cr. Total: ₹ 3.47 cr. #India biz. pic.twitter.com/H8sxE1J9gt
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 4, 2022
दृश्यम 2 हुई सुपरहिट
अभिषेक पाठक-निर्देशन वाली दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है. अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ने 17वें दिन 186 करोड़ रुपये की कमाई की. सिर्फ सात दिन में मूवी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. जल्द ही फिल्म आसानी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. बात दें कि फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2
आयुष्मान खुराना पिछली बार ‘डॉक्टर जी’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह थी. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इसके अलावा एक्टर अबतक विक्की डोनर, बरेली की बर्फी, बधाई हो, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन जैसी फिल्मों में काम कर चुके है. वहीं, ड्रीम गर्ल 2 को लेकर वो चर्चा में है, जिसमें उनका साथ अनन्या पांडे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










