ePaper

Amrish Puri: जब अमरीश पुरी ने गोविंदा को मारा था थप्पड़, जानें 'गदर' फेम एक्टर ने क्यों किया था ऐसा?

Updated at : 12 Jan 2023 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Amrish Puri: जब अमरीश पुरी ने गोविंदा को मारा था थप्पड़, जानें 'गदर' फेम एक्टर ने क्यों किया था ऐसा?

बॉलीवुड के विलेन अमरीश पुरी की आज पुण्यतिथि है. आज उनके पुण्यतिथि पर आपको क किस्सा बताते है जिसमें गोविंदा को उन्होंने थप्पड़ मार दिया था. किस वजह से उन्होंने ऐसा किया ये आपको बताते है.

विज्ञापन

Amrish Puri death anniversary: बॉलीवुड के खतरनाक विलेन अमरीश पुरी को कौन नहीं जानता. उनकी आवाज सुनकर फिल्मों में हीरो के भी पसीने छूट जाते थे. अमरीश पुरी ने कई ऐसे रोल निभाए थे, जिनमें उन्होंने जान डाल दिया था. आज उनकी 18वीं पुण्यतिथि है. एक्टर ने साल 2005 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज उनकी पुण्यतिथि पर उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा बताते है, जिसमें उन्होंने गोविंदा को थप्पड़ मार दिया था.

अमरीश पुरी ने गोविंदा को मारा था थप्पड़

अमरीश पुरी की रौबदार आवाज, आंखों में गुस्सा और जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई दीवाना था. उन्होंने मिस्टर इंडिया, दामिनी, तहलका, विधाता’, ‘हीरो’, ‘अंधा कानून’, ‘अर्ध सत्य’, ‘हम पांच’ जैसी मूवीज में शानादर एक्टिंग की. आज एक्टर से जुड़ा एक किस्सा बताते है, जिसमें गोविंदा को उन्होंने थप्पड़ मार दिया था. दरअसल, एक्टर शूट पर समय से पहुंचते थे और समय के पाबंद थे. उन्हें शूट पर जो लोग लेट से आते थे, वो बिल्कुल पसन्द नहीं थे.

इस वजह से गोविंदा को एक्टर ने मारा था अमरीश पुरी ने

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार हुआ यूं कि एक फिल्म में गोविंदा को सुबह 9 बजे पहुंचना था, लेकिन वो शाम को 6 बजे पहुंचे. इस बात को लेकर अमरीश उनसे काफी खफा हो गए. पहले तो उन्होंने गोविंदा को डांटा और उसके बाद गुस्से में उन्हें थप्पड़ मार दिया. इसके बाद से दोनों कभी भी किसी फिल्म में साथ में नहीं दिखे.

Also Read: Gadar: क्यों ‘तारा सिंह’ के रोल के लिए गोविंदा ने किया था मना? सनी देओल की फिल्म ने मचाया था तहलका

गदर में नजर आए थे अमरीश पुरी

अमरीश पुरी साल 2001 में सुपरहिट फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ में नजर आए थे. फिल्म में सनी देओल के खिलाफ दीवार की तरह खड़े रहे अमरीश पुरी अशरफ अली का किरदार निभा कर उसमें जान डाल दी थी. अशरफ अली के किरदार में उनकी आंखों से नफरत के शोले बरसते नजर आए थे. हालांकि गदर 2 में उनकी कमी फैंस को जरूर खलेगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola