ePaper

अमिताभ बच्‍चन के नाती अगस्‍त्‍य को मिलने लगे हैं फिल्‍मों के ऑफर, लुक में बिग बी को देते हैं टक्कर

Updated at : 11 Jul 2020 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्‍चन के नाती अगस्‍त्‍य को मिलने लगे हैं फिल्‍मों के ऑफर, लुक में बिग बी को देते हैं टक्कर

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन के नाती अगस्‍त्‍य नंदा को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि जल्द ही उनकी बॉलीवुड में इंट्री हो सकती है

विज्ञापन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन के नाती अगस्‍त्‍य नंदा को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि जल्द ही उनकी बॉलीवुड में इंट्री हो सकती है. ये भी चर्चा है कि 19 साल के अगस्‍त्‍य नंदा ने बॉलीवुड में डेब्यू के लिए अपनी तैयारी शुरू भी कर दी है. अगस्‍त्‍य अपनी लंबी हाइट और चार्मिंग लुक्‍स के कारण सुर्खियों में रहते हैं.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त्य को एक फिल्म का ऑफर भी मिला है. इसके अलावा वो एक्टिंग में दिलचस्पी भी रखते हैं. और सिनेमा के लिए खुद को पूरी तरह फिट करने में भी लगे हैं. ऐसे में जल्द ही उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में देखा जा सकता है. वहीं, चर्चा है कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के जरिये उन्हें लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी ये अटकलें ही हैं. इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.

बता दें, फिलहाल अगस्त्य मुंबई में है, और वो अपने नाना अमिताभ बच्चन के साथ उनके हाउस जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं. अगस्‍त्‍य का लुक भी अपने नाना अमिताभ से काफी मिलता है. सोशल मीडिया पर उनकी खासी फैन फॉलोइंग भी है. इसीलिए जल्द ही उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में देखे जाने के कयास लगाये जा रहे हैं.

हालांकि अगस्‍त्‍य के फिल्मी करियर को लेकर उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा की खास दिलचस्पी नहीं है. बीते साल उन्होंने अगस्त्य के बॉलीवुड में जाने की बात पर कहा था कि वो नहीं चाहती हैं कि इलके बच्चे फिल्म को अपना करियर बनाएं. इसका कारण उन्होंने बताया था उनके भाई अभिषेक बच्चन अक्सर फिल्मों को लेकर तनाव में रहते है.

हाल ही में अगस्‍त्‍य को उनकी आंटी नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था. जहां कई फिल्मी सितारे भी मौजूद थे. खबर है कि उसी दौरान करण जौहर उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola