ePaper

अमिताभ बच्चन ने शेयर की उस फिल्म की फोटो जो कभी बनी ही नहीं, फैंस बोले- क्या टशन है सर जी

Updated at : 01 Dec 2020 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने शेयर की उस फिल्म की फोटो जो कभी बनी ही नहीं, फैंस बोले- क्या टशन है सर जी

Amitabh Bachchan viral post : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. महानायक अपने फैंस के साथ लगातार पोस्ट शेयर कर जुड़े रहते है. अब बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी उस फिल्म से जुड़ी एक तसवीर शेयर की है, जो कुछ कारणों से कभी बन ही नहीं सकी. इस पोस्ट पर मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan viral post : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. महानायक अपने फैंस के साथ लगातार पोस्ट शेयर कर जुड़े रहते है. अब बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी उस फिल्म से जुड़ी एक तसवीर शेयर की है, जो कुछ कारणों से कभी बन ही नहीं सकी. इस पोस्ट पर मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है.

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की. इसे पोस्ट कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक फिल्म जो कभी बनी ही नहीं, स्टाइल्ड, फोटोशूट, टाइटल्ड लेकिन कभी बनी नहीं.’ इस तसवीर में बिग बी काफी यंग दिख रहे है. उन्होंने ग्रे जैकेट और ब्लैक पैंट पहना हुआ है और साइड में गन रखी है.

https://www.instagram.com/p/CIL3Xb5Bo9C/

सोशल मीडिया पर उनकी ये तसवीर वायरल हो रही है और फैंस इसपर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘हमारे इंडिया की शान हो.’ एक ने लिखा, ‘रियल हीरो.’ एक ने लिखा, ‘कौन सी मूवी थी सर.’ एक ने लिखा, ‘एंग्री यंग मैन.’ एक ने लिखा, ‘क्या टशन है सर जी.’ वहीं, कई अन्य यूजर्स कमेंट कर फिल्म का नाम पूछ रहे है.

Also Read: The Kapil Sharma Show : भारती सिंह के सपोर्ट में उतरे कृष्णा अभिषेक, बोले- ‘मैं हमेशा उसके साथ हूं’

कुछ समय पहले ही आराध्या बच्चन ने अपना 9वां जन्मदिन बनाया था. इस दौरान बिग बी ने आराध्या के नाम एक खास पोस्ट किया था. अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर आराध्या बच्चन की कोलाज वाली तसवीर पोस्ट की थी. इस कोलाज की खास बात ये थी कि इसमें आराध्या की हर साल की तसवीर थी. आराध्या के जन्म से लेकर उसकी हर साल की एक तसवीर. उन्होंने तसवीरों में नंबर दिया था और बताया था कि जब आराध्या एक साल की थीं तो कैसी लगती थीं. जब वो दो साल की हुई तो, कैसे दिखती थी. इसी तरह से नौ तसवीरें थी.

https://www.instagram.com/p/CHn020ehWFb/

बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछली बार फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने मिर्जा का रोल प्ले किया था, जिसे बहुत सराहा गया. फिल्म में उनके अलावा आयुष्मान खुराना, विजय राज, सृष्टि श्रीवास्तव, फारुख जफर, बृजेंद्र काला जैस सितारों ने काम किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही वेब सीरीज ‘शांताराम’ में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा बिग बी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे. इसमें वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola