ePaper

Amitabh Bachchan ने जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए फैंस से कहा शुक्रिया, इस अंदाज में बोला थैंक्यू

Updated at : 13 Oct 2022 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
Amitabh Bachchan ने जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए फैंस से कहा शुक्रिया, इस अंदाज में बोला थैंक्यू

अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाया. बिग बी ने फैंस से मिले प्यार और शुभकामनाएं के लिए उन्हें शुक्रिया कहा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, जिन लोगों ने मुझे मेरे जन्मदिन पर अपार स्नेह दिया है, उनके प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं.

विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया. बिग बी के जन्मदिन पर उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्स ने खास तरीके से विश किया. एक्टर को हर किसी ने दिल खोलकर शुभकामनाएं दी. बिग बी ने ये प्यार औऱ विश्वास के लिए फैंस को शुक्रिया कहा है. उन्होंने अपने ब्लॉग में इस बारे में लिखा. साथ ही फेसबुक पर भी उन्होंने प्रशंसकों का थैंक्यू कहा.

अमिताभ बच्चन ने कहा शुक्रिया

अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाया. बिग बी अपने ब्लॉग में लिखते हैं, जन्मदिन की बधाई.. और हमेशा खुशियों की दुआएं.. इस दिन को मेरे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद और इतने वर्षों तक मेरे साथ रहने के लिए. सभी प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं. आप सभी से प्यार है.


बिग बी का पोस्ट

बिग बी ने आगे लिखा, आपके प्यार और स्नेह का मेरे लिए क्या अर्थ है, यह कोशिश करना भी मेरे लिए असंभव है, इसलिए मैं अपने हाथ जोड़कर उदार कृतज्ञता की भावना से सबके लिए प्रार्थना करता हूं. मेरा प्यार हमेशा की तरह. साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, जिन लोगों ने मुझे मेरे जन्मदिन पर अपार स्नेह दिया है, उनके प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं. मैं सभी को जवाब नहीं दे सकता .. लेकिन मेरे दिल और आत्मा में सारा प्यार रहेगा.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14 के हर एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन लेते हैं तगड़ी फीस, यहां जानिए

अमिताभ बच्चन की फिल्म

वहीं, अमिताभ बच्चन अपने 80वें जन्मदिन पर अपने घर जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलने आए थे. एक्टर ने अपने चाहने वालों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया जो उस खास दिन उनकी झलक पाने का इंतजार कर रहे थे. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की फिल्म गुडबाय कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है.

अमिताभ बच्चन का जन्मदिन केबीसी के सेट पर भी मनाया गया. उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जया और अभिषेक बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 14 शो में आए थे. श्वेता बच्चन, निखिल, नव्या और अगस्त्य नंदा, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या ने ऑडियो विजुअल मैसेज भेजा था. वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए कहा था, आपको जनमदिन की बहुत शुभकामनाएं. हम पर आपका आशीर्वाद बना रहें. ढेर सारा प्यार.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola