ePaper

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने शहरी निकाय चुनाव के मुद्दे पर 16 मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलायी

Updated at : 13 Mar 2020 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने शहरी निकाय चुनाव के मुद्दे पर 16 मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलायी

all party meeting on march 16 for upcoming municipal elections in west bengal : पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग (West Bengal Election Commission) ने आगामी नगर निकाय चुनाव (Municipal Corporation Elections) के मद्देनजर 16 मार्च को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 16 मार्च को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को बैठक के लिए आमंत्रित किया है.

अधिकारी ने शुक्रवार (13 मार्च, 2020) को बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने 10 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है और प्रत्येक से अपने दो-दो प्रतिनिधि को बैठक में भेजने को कहा है. राज्य चुनाव आयोग मतदान की तरीख तय करने को लेकर राजनीतिक पार्टियों की राय भी लेगा.

राज्य चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमने आगामी 111 नगरीय निकायों के चुनाव पर बैठक के लिए सोमवार को राजनीतिक पार्टियों को पत्र भेजे.’ अधिकारी ने बताया कि चुनाव की तारीखों को अंतिम रूप देने के दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) से उत्पन्न स्थिति पर भी गौर किया जायेगा.

सूत्रों ने बताया कि कोलकाता नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों के चुनाव अप्रैल के मध्य में हो सकते हैं. सूत्रों ने पहले संकेत दिया था कि राज्य सरकार 12 से 26 अप्रैल के बीच नगरीय निकाय के चुनाव कराना चाहती है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola