ePaper

Aligarh : यमुना विकास प्राधिकरण ने सात अवैध कॉलोनियां पर चलाया बुलडोजर

Updated at : 06 Dec 2023 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
Aligarh : यमुना विकास प्राधिकरण ने सात अवैध कॉलोनियां पर चलाया बुलडोजर

यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार भी मौके पर प्राधिकरण की टीम के साथ पहुंचे. जिन्होंने बताया कि यह कर्रवाई चौथी बार की जा रही है और अवैध कालोनियों के खिलाफ थाना टप्पल में चार दर्जन मुकदमें दर्ज किये गये है.

विज्ञापन

अलीगढ़: टप्पल इलाके में अवैध कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के खिलाफ यमुना विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को करीब एक दर्जन बुलडोजर अवैध कॉलोनी को ढहाने के लिए पहुंचे . बिल्डरों द्वारा बनाई गई सात कालोनियों को ध्वस्त किया गया है. प्राधिकरण का कहना है कि बिल्डर यहां मकान और जमीन बेच कर गायब हो जाते है. यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार भी मौके पर प्राधिकरण की टीम के साथ पहुंचे. जिन्होंने बताया कि यह कर्रवाई चौथी बार की जा रही है और अवैध कालोनियों के खिलाफ थाना टप्पल में चार दर्जन मुकदमें दर्ज किये गये है. अलीगढ़ इलाके में पड़ने वाले टप्पल के करीब 20 गांव यमुना विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में आते हैं. यहां से यमुना एक्सप्रेस वे भी करीब है. जेवर एयरपोर्ट बनने के कारण टप्पल इलाके में बिल्डर अवैध कॉलोनी बसा रहे हैं. यहां किसानों से जमीन लेकर बिल्डर गलत काम कर रहे हैं. मंगलवार को सात कॉलोनी पर कार्रवाई हुई है. अवैध कॉलोनी को लेकर 52 मुकदमें पहले ही टप्पल थाने में पंजीकृत है. पहले कार्रवाई होने के बाद भी बिल्डर कंस्ट्रक्शन अब भी काम कर रहे हैं. इसमें टप्पल इलाके में आनंद विहार कॉलोनी, मेट्रो सिटी, सिंघवाल, एक्वा ग्रीन , आशियाना कॉलोनी को ध्वस्त किया गया. इसमें तीन कालोनियां 15 हेक्टेयर में विकसित की जा रही थी , वहीं बाकी कॉलोनी 35 हेक्टेअर में बनाई जा रही थी. टप्पल इलाके में 20 हज़ार रुपए वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन बेची जा रही थी . यहां बिल्डरों ने अवैध मकान भी खड़े कर दिये हैं. जिसे प्राधिकरण तोड़ रहा है.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola