अलीगढ़ : पत्नी से विवाद के बाद बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली, छुट्टियों में आया था घर
Published by : अनुज शर्मा Updated At : 25 Jun 2023 4:38 PM
गोली लगने से घायल जवान को उपचार के दौरान कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहां उसकी मौत हो गई
अलीगढ़ : अलीगढ़ में बीएसएफ के एक जवान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि जवान का पत्नी से विवाद हो गया था. गोली लगने से घायल जवान को उपचार के दौरान कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहां उसकी मौत हो गई . सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना थाना पिसावा क्षेत्र के गांव भदियार की है.
पिसावा इलाके के रहने वाले हरकिशन सिंह का पुत्र कन्हैयालाल बीएसएफ गुड़गांव में तैनात था. वह छुट्टी लेकर अपने घर पिसावा क्षेत्र के भदवार में आया था. बताया जा रहा है कि पत्नी से उसका क्लेश था.रविवार की सुबह को पत्नी से विवाद हो गया. इसके बाद कन्हैयालाल ने खुद की दोनाली लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. नाजुक हालत में कन्हैयालाल को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के दौरान कन्हैयालाल ने दम तोड़ दिया.
मामले में एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया थाना पिसावा को सूचना मिली कि पैरामिलिट्री फ़ोर्स में तैनात जवान को गोली लगी है. एसपी ग्रामीण ने बताया कि कन्हैयालाल अपने घर छुट्टी लेकर आया हुआ था. वह अपनी खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से घायल हुआ. परिवार के लोग घायल हालत में कैलाश हॉस्पिटल ले गये जहां कन्हैया लाल की मौत हो गई.
एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उसके भाई ने बताया कि मृतक और पत्नी के बीच में घरेलू झगड़े चल रहे थे. जिसके चलते यह घटना हुई है. पुलिस सभी संभावनाओं को गहनता से जांच कर रही है. पुलिस क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम और टेक्निकल टीम घटनास्थल पर तथ्यों का संकलन कर रही हैं. पुलिस सभी संभावनाओं की गहनता से जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










