कानपुर एयरपोर्ट का 26 मई को लोकार्पण, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी, CM योगी भी होंगे शामिल

यूपी के कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लोकार्पण की तिथि निर्धारित हो गई है. 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्धघाटन करने शहर आएंगे.
Kanpur : यूपी के कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लोकार्पण की तिथि निर्धारित हो गई है. 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्धघाटन करने शहर आएंगे. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के तैयार होने की सूचना ट्वीट के जरिए दी है. उन्होंने ट्वीट किया है कि कानपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन पूरा हो गया है.
भारत के विकास इंजन, #उत्तरप्रदेश को मिलेगी एक नई उड़ान।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) May 18, 2023
हवाई यात्रियों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए कानपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है और 26 मई को माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया जाएगा।#प्रगति_की_उड़ान pic.twitter.com/sneXySuX4e
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट में आगे लिखा कि 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कानपुर एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा. सिंधिया ने कहा कि कानपुर एयरपोर्ट भारत के विकास का इंजन साबित होगा. कानपुर का मूलभूत ढांचा मजबूत होगा तो वह फिर अपने औद्योगिक स्वरूप को पाएगा. यूपी को एक नई उड़ान मिलेगी. इसके साथ ही सिंधिया ने एयरपोर्ट की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.
बताते चले कि 6243 वर्ग मीटर के इस नवनिर्मित टर्मिनल भवन में आठ चेक इन काउंटर, तीन कन्वेयर बेल्ट और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं हैं. एक समय में बोर्डिंग हॉल में 300 यात्री बैठ सकते हैं. वैसे चकेरी एयरपोर्ट से मौजूदा में तीन फ्लाइटें रोज आती और जाती हैं. इंडिगो की बंगलुरु और मुंबई तो स्पाइस जेट की अकेले दिल्ली की फ्लाइट है. वहीं निकाय चुनाव के दौरान 9 मई को कानपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने भी सभा में ऐलान किया था कि इसी महीने नए टर्मिनल की सौगात देने आएंगे.
नए टर्मिनल के चालू होते ही चकेरी एयरपोर्ट पर 3 फ्लाइट एक समय में उतर सकेंगी, मेन रनवे से टैक्सी लिंक वे होते हुए. फ्लाइट एपरान में जाकर खड़ी होंगी. अभी केवल एक ही फ्लाइट एक समय में उतर पाती है.
रिपोर्ट: आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




