ePaper

Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण की शादी की पहली फोटो आई सामने, श्वेता अग्रवाल से शादी के बंधन में बंधने पहुंचे सिंगर

Updated at : 01 Dec 2020 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण की शादी की पहली फोटो आई सामने, श्वेता अग्रवाल से शादी के बंधन में बंधने पहुंचे सिंगर

Aditya Narayan Wedding, Aditya Narayan and Shweta Agrawal wedding, Aditya Narayan and Shweta Agrawal wedding Photos: सिंगर उदित नारायण के बेटे और गायक एवं अभिनेता आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से आज शादी करने जा रहे हैं. आदित्य बारात लेकर श्वेता के घर पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है. इन फोटोज में दूल्हे समेत दूल्हे के पापा उद‍ित नारायण और पूरा पर‍िवार जमकर नाचते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें आदित्य और श्वेता की शादी आज एक मंदिर में हो रही है .इस शादी में केवल 50 लोग ही शामिल हुए हैं. कल यानी 2 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी. जिसमें कई नामी फिल्मी सितारों के आने की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

सिंगर उदित नारायण के बेटे और गायक एवं अभिनेता आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से आज शादी करने जा रहे हैं. आदित्य बारात लेकर श्वेता के घर पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है. इन फोटोज में दूल्हे समेत दूल्हे के पापा उद‍ित नारायण और पूरा पर‍िवार जमकर नाचते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें आदित्य और श्वेता की शादी आज एक मंदिर में हो रही है .इस शादी में केवल 50 लोग ही शामिल हुए हैं. कल यानी 2 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी. जिसमें कई नामी फिल्मी सितारों के आने की उम्मीद की जा रही है.

https://www.instagram.com/p/CIQTal1hPiE/

शादी में कुछ नजर आ रहे हैं आदित्य और श्वेता

अपनी शादी में सिंगर और एक्टर आदित्य जहां क्रीम कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने शेरवानी के साथ उन्होंने गले में हरे रंग की माला डाली है इसके अलावा सिंगर ने आंखों पर चश्मा भी पहना है. दूसरी ओर वहीं श्वेता ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर की शॉल कैरी की है.

https://www.instagram.com/p/CIQUfLwhrMA/

मास्क लगाए नजर आएं आदित्य

इस कोरोना काल में मास्क सबके लिए जरूरी हो गया है. ऐसे में सिंगर आदित्य नारायण को भी अपनी शादी में मास्क लगाए देखा गया है. तस्वीरों में देखा गया है कि जैसे ही ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचने लगे उन्होंने अपना मास्क उतारकर हाथ में रख लिया. आद‍ित्य के अलावा कुछ अन्य बाराती भी मास्क पहने दिखे.

https://www.instagram.com/p/CIQa0uXhOWx/

बतौर बाल कलाकार आदित्य ने की थी फिल्मों में शुरूआत

आदित्य नारायण ने बतौर बाल कलाकार फिल्मों में कदम रखा था, उन्होंने रंगीला और परदेस जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. आदित्य की सबसे ज्यादा चर्चा 1998 में आई सलमान खान और ट्विंकल खन्ना स्टारर जब प्यार किसी से होता है के लिए की गई थी. इस फिल्म में आदित्य सलमान खान के बेटे के किरदार में नजर आए थे. बाद में सन 2010 की फिल्म शापित से आदित्य ने बतौर अभिनेता फिल्मों में कदम रखा, इसी फिल्म में उनके साथ उनकी होने वाली पत्नी श्वेता भी नजर आई थीं.

https://www.instagram.com/p/CIQgcRrBdmz/

इन फिल्मों में आदित्य ने दी प्ले बैक सिंगिग के लिए अपनी आवाज

आदित्य ने मासूम, परदेस, बीवी नंबर 1, ताल, अकेले हम अकेले तुम, रंगीला, शस्त्र, घूंघट, भाई, परदेसी बाबू, पाप दी ग्रेट जैसी 90 के दशक की फिल्मों में बाल कलाकार के रुप में अपनी आवाज दी थी. इसके बाद आगे चलकर उन्होंने शापित, गोलियों की लीला रामलीला और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola