Actor Amitabh Dayal Death: अमिताभ दयाल का हार्ट अटैक से निधन, 51 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अमिताभ दयाल का आज हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया. एक्टर ने अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, संजय दत्त के साथ काम किया था.
Actor Amitabh Dayal Death: एक्टर और फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया. वो 51 साल के थे और उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ. उनकी पत्नी मृणालिन्नी पाटिल ने इस खबर की पुष्टि की. अमिताभ दयाल कई बड़े एक्टर के साथ काम कर चुके है, जिसमें अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, संजय दत्त का नाम शामिल हैं.
आज सुबह अमिताभ दयाल का हुआ निधन
मृणालिन्नी पाटिल ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि, उनका आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया.17 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थे. साथ ही ये भी कहा कि, उन्हें कोरोना हो गया था. हालांकि बाद में वो इससे ठीक भी हो गए थे. बता दें कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ.
आज होगा अंतिम संस्कार
मृणालिन्नी पाटिल ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, हम उनका अंतिम संस्कार मुंबई में करेंगे. अमिताभ का परिवार छत्तीसगढ़ से है इसलिए हम अंतिम संस्कार से पहले उनके रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे है.
इन फिल्मों में किया था काम
अमिताभ दयाल ने ओम पुरी और नंदिता दास के साथ कागार: लाइफ ऑन द एज (2003), भोजपुरी फिल्म रंगदारी (2012) और राज बब्बर की धुन (2013) में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, संजय दत्त के साथ फिल्म विरुध में भी काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










