ePaper

Rashifal: सिंह, तुला और मीन राशि वाले रहें सावधान, जानें किन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन खास...

Updated at : 04 Nov 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
Rashifal: सिंह, तुला और मीन राशि वाले रहें सावधान, जानें किन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन खास...

Aaj ka rashifal 04 November 2020, Mesh, Aries, Vrishabh, Taurus, Mithun, Gemini, Kark , Cancer, Singh, Leo, Kanya, Virgo, Tula, Libra, Vrishchik, Scorpio, Dhanu, Sagittarius, Makar, Capricorn, Kumbh, Aquarius, Meen, Pisces राशिवालों के लिए 4 नवंबर वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार इस सप्ताह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मेष – सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे. मन में उत्साहपूर्ण विचारों का आगमन होगा. सुखद अहसास का अनुभव करेंगे. प्रॉपर्टी संबंधी कार्य बनेंगे. पिता से व्यापार में सहयोग प्राप्त होगा.रिश्तेदारों से मिलना होगा.धार्मिक कार्य में शामिल होंगे.

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – पीला

वृष – मित्रों से उपहार मिलेगा. व्यापार में विशेष लाभ होगा. लेन-देन के मामलें में सावधानी बरतें. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. छात्रों का कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा. माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. ध्यान रखें.

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – सफेद

मिथुन – वैचारिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है. मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे. भविष्य को लेकर नयी योजनाएं बनाएंगे. कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

शुभ अंक – 1

शुभ रंग- बैंगनी

कर्क – आंखें बंद कर किसी पर विश्वास ना करें. स्वयं पर भरोसा बनाये रखें. आर्थिक मामलों के अच्छे परिणाम मिलेंगे. यात्रा पर जायेंगे. मन धार्मिक कार्यों में लगेगा. व्यापार में सफलता मिलेगी. अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – बैंगनी

सिंह – उत्साह में वृद्धि होगी. नये कार्यों में मन लगेगा. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. भविष्य की योजनाएं बनायेंगे. नये व्यापार की शुरुआत फलदायक रहेगी. भूमि आदि में निवेश करेंगे. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी.

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – बैंगनी

कन्या – परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी. धन उधार देने से बचें. हानि हो सकती है. व्यापार को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा. दूर स्थित रिश्तेदारों से मिलना होगा. आय के नये साधन प्राप्त होंगे. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.

शुभ अंक – 1

शुभ रंग- बैंगनी

तुला – चिंता कम होगी. बिना अवरोध कार्य पूर्ण होंगे. पुराने मित्रों से मुलाकत होगी. दूसरों के विचार प्रेरित करेंगे. मनोबल में वृद्धि होगी. व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें. जरूरी कागजात में दस्तखत ध्यान से करें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – काला

वृश्चिक – मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी. रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे. विचारों में नयापन आयेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. मेहनत रंग लायेगी. घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. दैनिक कार्य बिना अवरोध पूर्ण होंगे.

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लाल

धनु : आज आपका मन कुछ बैचेन सा रहेगा. अपने भीतर कुछ अजीब सा डर महसूस करेंगे. कहीं न कहीं यह डर रिश्तों को लेकर होगा. बेहतर होगा सब कुछ समय पर छोड़ दें और अपने आज पर ध्यान दें. खरीदारी का आनंद लें.

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: लाल

मकर : कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से बेवजह विवाद हो सकता है. वाणी में संयम रखें. व्यापार में आज आपको नये विचार के साथ नयी दिशा में कार्य करने की जरूरत है. परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा. बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे.

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – काला

कुम्भ : आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. व्यापार को मजबूत दिशा में ले जाने की ओर कार्य करेंगे. आपके मनोबल में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ प्राप्त करने में आज कुछ विलम्ब होगा. पारिवारिक परेशानियां कम होंगी, लेकिन फिर भी मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – नीला

मीन : आज कार्यक्षेत्र में आप अपने भीतर सकारात्मक उर्जा महसूस करेंगे और सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयत्न करेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ मन मुताबिक प्राप्त होगा. आज रिश्तों में नयापन लाने की कोशिश करें.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- ग्रे

दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी

ज्योतिर्विद

संपर्क सूत्र न.-

9430669031

Rashifal posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola