झारखंड : धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान के बैंक अकाउंट में 3 लाख रुपये, खाता फ्रिज करने की कार्रवाई शुरू

धनबाद का गैंगस्टर प्रिंस खान के बैंक अकाउंट का पता चला है. वासेपुर के एक बैंक में अकाउंट का पता चला. पुलिस उसके खाते को फ्रिज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, प्रिंस खान की चल और अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया है.
Jharkhand News: धनबाद पुलिस की नजर में फरार चल रहे चर्चित गैंगस्टर हैदर खान उर्फ प्रिंस खान के खाते की जांच में तीन लाख रुपये मिले हैं. उसके खाते से पैसे की निकासी पर रोक लगेगी. इसके लिए बैंक के माध्यम से पुलिस अधिकारी उसके बैंक खाते को फ्रिज कराने की दिशा में कार्रवाई करेंगे, ताकि विदेश में रहने के दौरान वह अपने खाते से पैसे की निकासी नहीं कर सके.
वासेपुर के एक बैंक में प्रिंस के अकाउंट की मिली जानकारी
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच के क्रम में वासेपुर स्थित एक बैंक में प्रिंस के बैंक अकाउंट की जानकारी मिली थी. जब बैंक अधिकारियों से उसके एकाउंट में शेष बचे रुपये की जानकारी हासिल की गयी, तब इस बात का खुलासा हुआ. अब आगे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके एकाउंट खोलने से लेकर अब तक टोटल कितना ट्रांजेक्शन हुआ है.
प्रिंस के चल और अचल संपत्ति की जानकारी हासिल करने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक से इसकी जानकारी हासिल कर इसका विशलेषण किया जायेगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे किन लोगों ने रुपये भेजे थे या उसने किन लोगों को रुपये ट्रांसफर किये हैं. उन व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है, जिसके साथ प्रिंस खान के आर्थिक और व्यवसायिक संबंध हैं. पुलिस और सीआईडी के अधिकारियों ने अब प्रिंस खान की चल और अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी हासिल करना शुरू कर दिया है, ताकि संपत्ति अटैच करने की दिशा में आगे विधि- पूर्वक कार्रवाई की जा सके.
Also Read: झारखंड : गैंगस्टर प्रिंस खान पर लगेगा यूएपीए एक्ट, सीआईडी ने कार्रवाई का लिया निर्णय
प्रिंस के खिलाफ कसा जा रहा शिंकजा
बता दें कि पुलिस प्रिंस के खिलाफ शिकंजा कसना तेज कर दी है. पुलिस फिर से प्रिंस खान के घर की कुर्की करने वाली है. इससे पहले 29 मई 2022 को भी प्रिंस खान के घर कुर्की हुई थी. इसके अलावा अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट यानी यूएपीए एक्ट लगाने की तैयारी भी तेज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




