ePaper

प्राथमिक स्तर पर 140 नियुक्तियां हुईं खारिज, वहीं विशेष सुविधा पाने के लिए ट्रांसजेंडर्स पहुंचे हाइकोर्ट

Updated at : 04 Jan 2023 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर पर 140 नियुक्तियां हुईं खारिज, वहीं विशेष सुविधा पाने के लिए ट्रांसजेंडर्स पहुंचे हाइकोर्ट

पश्चिम बंगाल में प्राथमिक स्तर पर अवैध रूप से नियुक्त हुए और 140 लोगों की नौकरी कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. ट्रांसजेंडर्स का आरोप है कि टीइटी परीक्षा में कोई विशेष स्थान नहीं है या नियुक्ति के लिए अलग कोई कोटा नहीं है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में प्राथमिक स्तर पर अवैध रूप से नियुक्त हुए और 140 लोगों की नौकरी कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. गत दिसंबर में न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने 53 ऐसे कर्मचारियों की नौकरी खारिज की थी. बुधवार को जस्टिस गांगुली ने सभी 193 लोगों का वेतन बंद करने का निर्देश दिया. इससे पहले 268 लोगों की नौकरी को न्यायाधीश ने खारिज किया था. वे सभी सुप्रीम कोर्ट चले गये थे. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से पुनर्विचार करके फैसला लेने को कहा था. फिर कोर्ट में पेश किये हलफनामे को देखने के बाद 193 लोगों की नौकरी खारिज करने और उनका वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया. गौरतलब है कि शिक्षक नियुक्ति मामले में लगातार जांच जारी है और नियुक्ति को लेकर हंगामा भी जारी है.

Also Read: SSC ने 952 परीक्षार्थियों की OMR शीट की जारी, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई
प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में विशेष सुविधा पाने के लिए ट्रांसजेंडर्स पहुंचे हाईकोर्ट

प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में विशेष सुविधा की मांग करते हुए ट्रांसजेंडर्स कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे. उनका आरोप है कि ट्रांसजेंडर्स के लिए टीइटी परीक्षा में कोई विशेष स्थान नहीं है या नियुक्ति के लिए अलग कोई कोटा नहीं है. संवैधानिक अधिकार रहने पर भी वह कोई प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाते, इसलिए वे अदालत पहुंचे हैं. इसे लेकर मामला करने की अनुमति हाईकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली ने दी है. याचिकाकर्ता के वकील सब्यसाची चट्टोपाध्याय ने अदालत में आवेदन किया कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में ट्रांसजेंडर के लिए जगह नहीं है. प्राथमिक शिक्षा परिषद की ओर से जो फॉर्म दिया जाता है, उसमें तृतीय लिंग के लोगों के लिए अलग से कोई ऑप्शन नहीं है. इसमें उन्होंने हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है. वहीं इस मामले में लेकर जल्द ही सुनवाई की मांग की है.

Also Read: बरहरवा टेंडर मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी- पुलिस ने नहीं की ठीक से जांच, केस CBI को सौंपने योग्य

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola