12th Fail से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक, ये कम बजट वाली फिल्मों ने OTT पर मचाया तहलका, हुई सुपरहिट

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में हर तरह की फिल्में रिलीज होती रहती हैं, जहां कई मूवीज के बजट काफी हाई होते है, वहीं कई फिल्में काफी कम बजट में बनाई जाती है, इनकी कहानियां काफी आकर्षक और सोशल मैसेज देती है, जो सीधे दर्शकों को जोड़ती है. आप भी जरूर देखें ऐसी फिल्में.

विज्ञापन
undefined

कई बार ऐसा होता है कि कई फिल्में भारी लागत के साथ बनाई जाती हैं, लेकिन रिलीज के बाद कुछ खास कमाल नहीं कर पाती. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ बेहद ही कम बजट वाली फिल्में आती हैं, जिनसे मेकर्स को ज्यादा उम्मीद नहीं होती लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर देती हैं. अगर आप भी देखना चाहते हैं ऐसी कुछ बेहतरीन फिल्में, तो 12वीं फैल से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक, ये आप के लिए एक लिस्ट है.

undefined

12वीं फेल

विक्रांत मैसी स्टारर 12 वीं फेल साल 2023 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. ये फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है. जिनका किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया है. इस मूवी में दिखाया गया है कि कैसे मनोज लाख मुसीबतों के बाद भी अपने लक्ष्य की ओर डटे रहे और आखिरकार उन्हें सफलता मिल ही गई.

undefined

विधु विनोद चोपड़ा ने मात्र 20 करोड़ के बजट से 12वीं फेल फिल्म को बनाया था, लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के बाद ही बड़ी उचाईयां हासिल की. हॉटस्टार से मिली जानकारी के अनुसार ये फिल्म रिलीज के मात्र 3 दिनों में ही साल 2023 में हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई थी. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

undefined

कड़क सिंह

पंकज त्रिपाठी स्टारर कड़क सिंह में पंकज एके श्रीवास्तव नामक, वित्तीय अपराध विभाग के एक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म की कहानी में एक के बाद एक चौंकाने वाले ट्विस्ट आते हैं, जो इसे और मजेदार बनाते हैं. इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं.

Also Read: Mirzapur 3 OTT Release Date: पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट
undefined

शास्त्री विरुद्ध शास्त्री

परेश रावल और नीना कुलकर्णी स्टारर शास्त्री विरुद्ध शास्त्री में परेश और नीना सात साल के मोमोजी नाम के बच्चे के दादा-दादी की भूमिका निभा रहे हैं. वे एक छोटे शहर में उसकी देखभाल करते हैं, जबकि उसके माता-पिता, शहर की नौकरियों में फंसे रहते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

गैंग्स ऑफ वासेपुर

अनुराग कश्यप की निर्देशित गैंग्स ऑफ वासेपुर अब तक की सबसे बेहतरीन क्राइम ड्रामा फिल्मों में से एक है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपाई, तिग्मांशु धूलिया, हुमा कुरेशी स्टारर इस मूवी को मात्र 9 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

पान सिंह तोमर

तिग्मांशु धूलिया की मशहूर बायोग्राफिकल ड्रामा पान सिंह तोमर साल 2012 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी. इसकी कहानी एक एथलीट और उसके जीवन के संघर्षों को दिखाती है. इसमें इरफान खान लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Animal से लेकर Jawan तक, बिना कट के OTT पर रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्में, अभी करें एंजॉय
undefined

गेम ओवर

तापसी पन्नू स्टारर गेम ओवर एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. इसकी कहानी एक लड़की पर आधारित है, जो मानसिक रूप से इतना तनाव सहती है की उसके लिए जीना मुश्किल हो जाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

मस्त में रहने का

जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता, अभिषेक चौहान, मोनिका पंवार, राखी सावंत और फैसल मलिक स्टारर मस्त में रहने का एक बूढ़े व्यक्ति कामथ की कहानी बताती है, जिसका शांत जीवन उसके साथ हुई डकैती के बाद बदल जाता है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: Animal से लेकर Jawan तक, बिना कट के OTT पर रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्में, अभी करें एंजॉय
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola