Oppo Find N5 launch: ओप्पो ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन, यहां जानें फीचर्स और कीमत

Published by : Ankit Anand Updated At : 22 Feb 2025 3:07 PM

विज्ञापन

Oppo Find N5

Oppo Find N5 launch: Oppo ने अपना लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N5 ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट से पावरड है. Oppo का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है.

विज्ञापन

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OPPO ने अपना नया Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसमें फ्लैगशिप-ग्रेड हार्डवेयर और पतला व हल्का डिजाइन दिया गया है. कंपनी के अनुसार, यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में सबसे बड़ा इनर डिस्प्ले प्रदान करता है. बावजूद इसके पतले प्रोफाइल के, यह डिवाइस 5,600mAh की बैटरी के साथ आता है. साथ ही, इसमें ग्रेड 5 टाइटेनियम अलॉय से बनी विंग प्लेट के कारण इसके पिछले मॉडल की तुलना में 36% ज्यादा मजबूती दी गई है. तो आइये विस्तार से जानते है फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में और जानते है क्या नया देखने को मिल सकता है इस फोन में.

Oppo Find N5 के फीचर्स 

Oppo Find N5 में 6.62 इंच का फुल HD+ एक्सटर्नल डिस्प्ले और 8.12 इंच का 2K इंटरनल डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही स्क्रीन AMOLED पैनल के साथ आती हैं, जो 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करती हैं. इंटरनल स्क्रीन में 240Hz तक का टच रिस्पॉन्स रेट है और यह 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, डिस्प्ले को मजबूती देने के लिए Ultra-Thin Glass (UTG) प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

Oppo Find N5 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जो बंद होने पर मात्र 8.93mm मोटा है. 

OPPO Find N5 में 5,600mAh की डुअल-सेल बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो यह स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा के साथ आता है. खास बात यह है कि तीनों कैमरों में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलता है. वहीं, डिवाइस में कवर स्क्रीन और इनर स्क्रीन दोनों पर 8MP के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव मिलेगा.

OPPO Find N5 की कीमत 

ग्लोबल मार्केट में, Oppo Find N5 को SGD 2,499 (लगभग ₹1,62,000) में लॉन्च किया गया है. यह सिर्फ 16GB + 512GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा. फोन Misty White और Cosmic Black रंगों में आएगा और सिंगापुर में 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़े: ₹3,17,900 का अनोखा फोल्डिंग फोन! Huawei Mate XT भारत में क्यों नहीं आएगा?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola