WiFi Security Tips: क्या होगा अगर आप अपने वाई-फाई का पासवर्ड सालों तक नहीं बदलेंगे? जान लें वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में
Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Dec 2025 9:42 AM
WiFi Security Tips
WiFi Security Tips: अगर आप भी उनलोगों में से हैं जो एक बार अपने वाई-फाई का पासवर्ड सेट कर के सालों तक उसे नहीं बदलते तो थोड़ा सावधान हो जाएं. लंबे समय तक एक ही WiFi पासवर्ड यूज करना आपके लिए बड़ा खतरा बन सकता है. आइए डिटेल में आपको बताते हैं कैसे.
WiFi Security Tips: अक्सर ऐसा होता है कि हम घर में कोई नई खरीद कर लाते हैं, उसका यूज करते हैं लेकिन उसकी देखभाल को बिलकुल नजरअंदाज कर देते हैं. WiFi भी उन्हीं चीजों में से एक है. शुरुआत में हम पासवर्ड सेट कर देते हैं और फिर सालों तक उसे ऐसे ही छोड़ देते हैं. इन सालों में न जाने कितने लोगों के साथ हमने पासवर्ड शेयर कर दिया होता है, बिना सोचे कि इसका आगे चल कर क्या असर हो होगा.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक एक ही WiFi पासवर्ड इस्तेमाल करना आपके लिए बड़ा खतरा बन सकता है? अब आप सोच रहे होंगे आखिर कैसे? आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि अगर आप सालों तक अपना WiFi पासवर्ड नहीं बदलते तो क्या-क्या जोखिम सामने आ सकते हैं.
आसान एक्सेस
अगर आप सालों तक एक ही WiFi पासवर्ड सेट किए रहेंगे तो ये दूसरों के लिए उसे अंदाजा लगाना या बिना बताए किसी और को शेयर करना आसान हो जाता है. एक बार कोई आपके नेटवर्क से कनेक्ट हो गया, तो वो चाहे जितने समय तक उसे इस्तेमाल करता रह सकता है.
स्लो इंटरनेट स्पीड
अगर आपके WiFi पर कुछ ऐसे डिवाइस ऐड गए हैं जिनके बारे में आपको पता भी नहीं है, तो वे चुपचाप आपका डेटा खा सकते हैं. इसका नतीजा यह होगा कि आपके WiFi की इंटरनेट स्पीड काफी स्लो हो जाएगी, बार-बार बफरिंग होगा और स्ट्रीमिंग या गेम खेलते समय लगातार लैग जैसी दिक्ततें आएंगी.
सिक्योरिटी रिस्क
पुराने पासवर्ड हैकिंग टूल्स के लिए ज्यादा आसान निशाना बन जाते हैं. अटैकर्स अक्सर कॉमन पैटर्न आजमाकर या पहले से लीक हुए पासवर्ड का यूज करके आपके Wi-Fi नेटवर्क में घुसने की कोशिश कर सकते हैं.
डेटा स्नूपिंग
अगर कोई अनजान आपके नेटवर्क में घुस जाता है, तो वह आपकी शेयर की गई फाइलें, स्मार्ट होम डिवाइस या बिना एन्क्रिप्शन वाला डेटा आराम से देख सकता है. ऐसा करना तब और आसान हो जाता है जब आपका राउटर पुराना हो. इसलिए ज्यादा पुराना राउटर भी यूज करना सेफ नहीं है. इसे अपग्रेड कर लेना समझदारी भरा फैसला हो सकता है.
नेटवर्क टेकओवर
अगर किसी हैकर को आपके पासवर्ड का पता चल जाए तो उसे आपके नेटवर्क ज्यादा एक्सेस मिल जाएगा. वह आपके राउटर के डैशबोर्ड में घुसकर सेटिंग्स बदल सकता है, सिक्योरिटी बंद कर सकता है या फिर आपको ही राउटर से पूरी तरह बाहर कर सकता है. इसलिए कोशिश करें कि अपने WiFi का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें.

यह भी पढ़ें: WiFi को घर के किस कोने में रखने से मिलेगी चीते जैसी स्पीड? कइयों को नहीं पता यह राज की बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










