WiFi Safety Tips: घर से बाहर निकलते समय क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? कइयों को नहीं पता होती वजह

Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Dec 2025 10:55 AM

विज्ञापन

WiFi Safety Tips (Photo: Lifewire)

WiFi Safety Tips: कई लोगों की आदत होती है कि वे हमेशा स्मार्टफोन के वाई-फाई को ऑन ही रखते हैं, यह सोचकर कि इससे कोई नुकसान नहीं होता. लेकिन जैसे ही आप घर से बाहर निकलते हैं, यही लगातार स्कैनिंग आपके फोन को उन जोखिमों के सामने ला सकती है. आइए आपको बताते हैं अगर आप घर से निकलते समय वाई-फाई को बंद कर देते हैं, तो उसके क्या फायदे हैं.

विज्ञापन

WiFi Safety Tips: हम अक्सर भूल जाते हैं कि हमारा स्मार्टफोन लगातार आसपास मौजूद वाई-फाई नेटवर्क खोजता रहता है, चाहे हम फोन यूज कर रहे हों या नहीं. कई लोग आदत या सुविधा के चलते हमेशा वाई-फाई ऑन ही रखते हैं, यह सोचकर कि इससे कोई नुकसान नहीं होता. लेकिन जैसे ही आप घर से बाहर निकलते हैं, यही लगातार स्कैनिंग आपके फोन को उन जोखिमों के सामने ला सकती है, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं पाते.

आज जब हमारी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा ऑनलाइन हो चुका है, ऐसे में प्राइवेसी की सेफ्टी बेहद जरूरी है. और इसके लिए सबसे आसान कदम है घर से बाहर निकलते समय अपने स्मार्टफोन का वाई-फाई बंद कर देना. आइए अब आपको बताते हैं अगर आप घर से निकलते समय वाई-फाई को बंद नहीं करते तो क्या-क्या खतरे हो सकते हैं.

अनसेक्योर नेटवर्क से ऑटो-कनेक्शन रोकता है

जब Wi-Fi ऑन रहता है, तो हमारा स्मार्टफोन अपने आप आसपास मौजूद जाने-पहचाने या खुले नेटवर्क को खोजता है और कई बार बिना पूछे उनसे कनेक्ट भी हो जाता है. कैफे, एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जैसे पब्लिक प्लेस पर ऐसे नेटवर्क अक्सर अनसेक्योर होते हैं और उनमें ठीक से एन्क्रिप्शन नहीं होता. ऐसे में गलती से कनेक्ट होने पर आपके पासवर्ड, मैसेज, बैंकिंग डिटेल्स और ब्राउजिंग डेटा खतरे में पड़ जाते हैं.

फर्जी या खतरनाक हॉटस्पॉट से बचाता है

साइबर अपराधी अक्सर ऐसे Wi-Fi नेटवर्क बनाते हैं जिनके नाम बिल्कुल असली जैसे लगते हैं, जैसे Airport Free Wi-Fi या Hotel Guest Wi-Fi. कई बार फोन इन्हें पहचानकर अपने-आप कनेक्ट भी हो जाते हैं. एक बार कनेक्ट होने पर हम जो भी डेटा भेजते हैं, उसे हैकर्स देख सकते हैं या हमें नकली लॉगिन पेज पर भेज सकते हैं.

Wi-Fi ट्रैकिंग और डिजिटल फुटप्रिंट को कम करता है

मॉल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और कई एड्स कंपनियां आपके डिवाइस के सिग्नल को ट्रैक करके यह समझती हैं कि लोग कैसे मूव कर रहे हैं. कई बार बिना कनेक्ट हुए भी आपका फोन वाई-फाई स्कैनिंग के दौरान एक यूनिक पहचान (identifier) भेजता रहता है, जिससे आपकी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है. ऐसे में वाई-फाई ऑफ कर देने से आप इस तरह की ट्रैकिंग को कम करते हैं और अपनी प्राइवेसी को बेकार के डेटा कलेक्शन से बचाते हैं.

बैटरी बचाता है और फोन की परफॉर्मेंस बेहतर करता है

सेफ्टी के अलावा, वाई-फाई ऑन रखने से बैटरी जल्दी खत्म होती है, क्योंकि फोन लगातार आसपास के नेटवर्क खोजता रहता है. इससे पूरे दिन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. वाई-फाई को जरूरत न होने पर बंद रखने से बैटरी बचती है और बैकग्राउंड प्रोसेसेस कम होने से फोन थोड़ा तेज भी चलता है.

यह भी पढ़ें: WiFi Security Tips: क्या होगा अगर आप अपने वाई-फाई का पासवर्ड सालों तक नहीं बदलेंगे? जान लें वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola