WhatsApp अब करेगा मैसेज पर लिमिट, स्पैम भेजने वालों की खैर नहीं

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Oct 2025 6:56 PM

विज्ञापन

WhatsApp ने उठाया सख्त कदम, स्पैम रोकने के लिए लागू होगी मैसेज लिमिट

WhatsApp अब स्पैम रोकने के लिए नया फीचर ला रहा है. जो यूजर या बिजनेस अकाउंट बार-बार अनजान नंबर पर मैसेज भेजेंगे, उन पर लिमिट लगाई जाएगी. जानें कब होगा लॉन्च और किसे होगा असर

विज्ञापन

Meta का पॉपुलर चैट ऐप WhatsApp अब यूजर्स और बिजनेस अकाउंट्स पर सख्ती बरतने वाला है (WhatsApp Update). कंपनी एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसके जरिए अब बार-बार अनजान लोगों को मैसेज भेजने वालों पर रोक लगेगी. यानी अगर सामने वाला जवाब नहीं देता, तो कुछ मैसेज के बाद WhatsApp खुद ही मैसेज भेजना बंद कर देगा.

WhatsApp Update: क्या है नया फीचर?

Tech Crunch की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अब यह तय करेगा कि कोई यूजर या बिजनेस अकाउंट कितने अनजान लोगों को मैसेज भेज सकता है. जैसे ही लिमिट पूरी होगी, आगे और मैसेज भेजना संभव नहीं होगा. उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति तीन-चार मैसेज किसी अनजान नंबर पर भेजता है और जवाब नहीं मिलता, तो WhatsApp उस यूजर को आगे मैसेज भेजने से रोक देगा. कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि लिमिट कितनी होगी, क्योंकि ये फीचर अभी टेस्टिंग स्टेज में है.

WhatsApp Update: किसे होगा असर?

अगर आप आम WhatsApp यूजर हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं. यह फीचर सिर्फ उन लोगों या बिजनेस अकाउंट्स को टारगेट करेगा जो बार-बार अनजान लोगों को मैसेज करते हैं. जैसे ही सामने वाला रिप्लाई कर देता है, वह चैट इस लिमिट में शामिल नहीं मानी जाएगी. यानी यह फीचर मुख्य रूप से स्पैम या प्रमोशनल मैसेज भेजने वालों के लिए है.

WhatsApp के पिछले Anti-Spam फीचर्स

पिछले कुछ सालों में WhatsApp ने यूजर्स को स्पैम से बचाने के लिए कई अपडेट दिये हैं-

Block from Lock Screen: बिना चैट खोले नंबर ब्लॉक करने की सुविधा

Marketing Message Unsubscribe: प्रमोशनल मैसेज बंद करने का ऑप्शन

Leave Groups Quietly: ग्रुप छोड़ने पर नोटिफिकेशन नहीं जाता

Bulk Messaging Limit: नये अकाउंट्स के लिए मैसेज भेजने की सीमा.

कब होगा लॉन्च?

यह फीचर फिलहाल अमेरिका और कनाडा में टेस्ट हो रहा है. आने वाले हफ्तों में इसे और देशों में रोलआउट किया जाएगा. जब टेस्टिंग पूरी होगी, तब इसका ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा.

WhatsApp पर जरूरी मैसेज या चैट डिलीट हो गई? बस फॉलो करें ये प्रोसेस और मिनटों में करें रिकवर

Arattai से पहले WhatsApp को टक्कर देने आये थे ये देसी ऐप्स, फीचर्स पर टेकने पड़े घुटने

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola