WhatsApp पर जरूरी मैसेज या चैट डिलीट हो गई? बस फॉलो करें ये प्रोसेस और मिनटों में करें रिकवर

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Oct 2025 4:03 PM

विज्ञापन

WhatsApp की चैट्स कैसे रिकवर करें?

WhatsApp Chat Recovery: करोड़ो लोग डेली WhatsApp का यूज अपने जरूरी मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने के लिए भी करते हैं. ऐसे में अगर कोई चैट या मैसेज जाने-अनजाने में या किसी और वजह से डिलीट हो जाए, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आइए आपको रिकवर करने का पूरा प्रोसेस बताते हैं.

विज्ञापन

WhatsApp Chat Recovery: दुनिया का पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp को करोड़ो लोग यूज करते हैं. डेली इसपर लोग अपनी पर्सनल बातें, डॉक्यूमेंट्स, फोटो और वीडियो सब शेयर करते हैं. यानी व्हाट्सऐप चैट में हमारी जरूरी बातें और खास यादें दोनों ही सेफ रहती हैं. लेकिन कभी-कभी जाने-अनजाने में या किसी और कारण से कोई जरूरी मैसेज का चैट्स डिलीट हो जाए तो हम काफी टेंशन में आ जाते हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं है, क्यूंकि आप आसानी से डिलीट हुए चैट्स को रिकवर यानी वापस पा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे… 

कैसे करें चैट्स रिकवर?  

WhatsApp की चैट को वापस पाने के लिए तरीका डिवाइस पर डिपेंड करता है. अगर आप एंड्रॉयड इस्तेमाल कर रहे हैं तो गूगल ड्राइव से बैकअप लेकर चैट रिकवर कर सकते हैं, और अगर एक आईफोन यूजर्स है तो iCloud का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एंड्रॉयड यूजर्स फॉलो करें ये प्रोसेस

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और सेटिंग्स में जाएं. 
  • वहां चैट ऑप्शन पर क्लिक करें और चैट बैकअप में गूगल ड्राइव चेक कर लें. 
  • उसके बाद अपने फोन से WhatsApp अनइंस्टॉल कर दें. और फिर से WhatsApp इंस्टॉल करें और नंबर वेरिफाई करें. 
  • अब आपको चैट रिस्टोर का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप कर दें. 
  • ध्यान रखें, WhatsApp अनइंस्टॉल करने से पहले अपनी सारी चैट का बैकअप जरूर लें, वरना चैट रिकवर नहीं होगी.

आईफोन यूजर्स फॉलो करें ये प्रोसेस

  • सबसे पहले WhatsApp की सेटिंग में जाकर चैट सेक्शन खोलें और iCloud बैकअप चेक कर लें. 
  • अगर बैकअप नहीं है तो पहले बैकअप बना लें. 
  • इसके बाद WhatsApp को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें. 
  • नंबर वेरिफाई करने के बाद आपको अपने चैट हिस्ट्री को रिस्टोर करने का ऑप्शन मिल जाएगा.

FAQs

क्या WhatsApp पर डिलीट हुई चैट वापस ला सकते हैं?

हां, अगर आपके पास उस चैट डिलीट होने से पहले का बैकअप है, तो आप उसे वापस पा सकते हैं.

WhatsApp पर डिलीट हुई चैट वापस लाने का तरीका क्या है?

सबसे आम तरीका है WhatsApp को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करना. ऐसा करने पर आपको Google Drive (Android) या iCloud (iOS) से अपनी चैट हिस्ट्री रिस्टोर करने का ऑप्शन मिलेगा.

क्या बिना बैकअप के WhatsApp चैट्स वापस ला सकते हैं?

अगर आपके पास बैकअप नहीं है तो आप WhatsApp चैट्स को सीधे रिस्टोर नहीं कर सकते, क्योंकि WhatsApp अपने सर्वर्स पर आपकी चैट हिस्ट्री स्टोर नहीं करता. लेकिन अगर आपके एंड्रॉइड फोन की स्टोरेज में लोकल बैकअप फाइल मौजूद है (जो WhatsApp/Databases फोल्डर में मिल सकती है), तो आप कुछ मैसेजेस रिकवर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पर्सनल चैट्स लीक होने का अब नहीं होगा रिस्क, बस WhatsApp के इस फीचर को कर दें एक्टिव

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola