WhatsApp में Two-step verification आखिर काम कैसे करता है? जानें इसे ऑन और ऑफ करने का आसान तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Dec 2025 6:21 PM
WhatsApp Two-step verification Feature
WhatsApp हम सभी यूज करते हैं लेकिन इसके Two-step verification फीचर के बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है. यह फीचर आपके अकाउंट में एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर जोड़ता है, जहां नए डिवाइस पर लॉग-इन करते समय छह अंकों का PIN डालना जरूरी होता है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.
अपने WhatsApp अकाउंट को सेफ रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें आपकी निजी चैट्स, फाइनेंसियल डिटेल्स और जरूरी कॉन्टैक्ट जुड़े होते हैं. अकाउंट को सेफ रखने के लिए WhatsApp में दो-स्टेप वेरिफिकेशन का फीचर मिलता है. यह एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर जोड़ देता है, जिसमें किसी नए डिवाइस पर नंबर लॉगिन करने पर 6-अंकों का PIN डालना पड़ता है. आप ऐप की सेटिंग्स में जाकर इसे कभी भी ऑन, ऑफ या बदल सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे इस फीचर को आप ऑन, ऑफ और बदल सकते हैं.
Android और iPhone पर Two-step verification कैसे ऑन करें?
स्टेप 1: WhatsApp खोलें और Settings में जाएं.
स्टेप 2: Account > Two-step verification > Turn on (या Set up PIN) पर टैप करें.
स्टेप 3: अपनी पसंद का छह अंकों वाला PIN डालें और उसे कंफर्म करें.
स्टेप 4: अपनी ईमेल ID डालें जिसे आप यूज करते हैं, या चाहें तो Skip पर भी टैप कर सकते हैं. ईमेल डालना बेहतर होता है. अगर आप PIN भूल गए तो उसी ईमेल से PIN रीसेट किया जा सकता है.
स्टेप 5: Next पर टैप करें, ईमेल एड्रेस कंफर्म करें और फिर Save या Done दबाएं.
स्टेप 6: आपकी ईमेल पर एक छह अंकों का वेरिफिकेशन कोड आएगा. इसे WhatsApp में फील करें.
स्टेप 7: Verify पर टैप करें और सेटअप पूरा हो जाएगा.
Two-step verification कैसे बंद करें?
स्टेप 1: WhatsApp की Settings खोलें.
स्टेप 2: Account > Two-step verification > Turn off पर टैप करें.
स्टेप 2: फिर दोबारा Turn off दबाकर कंफर्म करें.
अपना Two-step verification PIN कैसे बदलें?
स्टेप 1: WhatsApp की Settings पर जाएं.
स्टेप 2: Account > Two-step verification > Change PIN पर टैप करें.
स्टेप 3: अपना नया 6-digit PIN डालें और कंफर्म करें.
Note: अगर आपने ईमेल नहीं जोड़ी है और PIN भूल जाते हैं, तो PIN रीसेट करने से पहले आपको 7 दिन इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आया Instagram वाला फीचर, इस तरह दोस्तों को तुरंत दे पाएंगे अपडेट, जानें कैसे करें यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










